ऐतिहासिक मिशन के लिए तैयार हैं ईशान किशन, सूर्या के बड़े कीर्तिमान सहित 3 महारिकॉर्ड निशाने पर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। उनके निशाने पर एक-दो नहीं, बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड हैं। ऐसे में उनके ऊपर नजरें जरूर रहने वाली हैं।

वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके अलावा, टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों के विश्व रिकॉर्ड को चुनौती देने के साथ टी20 क्रिकेट में एक साल में 2000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।

ishan kishan

7 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड टूटेगा

ईशान किशन इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 34 पारियों में 37.35 की औसत और 172.06 के स्ट्राइक रेट से 1158 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड फिलहाल सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 2022 में 1164 रन बनाए थे। ईशान इस रिकॉर्ड से केवल सात रन दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

मोहम्मद रिजवान का विश्व रिकॉर्ड भी निशाने पर

ईशान किशन के सामने एक और बड़ी चुनौती पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड है। रिजवान ने 2021 में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान 1326 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए थे। टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों में यह रिकॉर्ड उनके नाम है।

ईशान को इस आंकड़े को पार करने के लिए 139 रन और बनाने होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मुकाबलों और इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली तीन मैचों की सीरीज में उनके पास इस रिकॉर्ड तक पहुंचने का मौका रहेगा।

टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन भी पूरे कर सकते हैं

ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने के भी करीब हैं। उन्होंने 66 मैचों में 31.51 की औसत और 148.81 के स्ट्राइक रेट से 1954 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें 46 रन की जरूरत है। ऐसा करते ही वह टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय बन जाएंगे।

एक साल में 2000 टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बनने का मौका

ईशान का लक्ष्य सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उन्होंने इस साल अब तक 49 टी20 मैचों में 1760 रन बनाए हैं। यानी एक कैलेंडर वर्ष में 2000 टी20 रन पूरे करने के लिए उन्हें 240 रन और चाहिए।
अब तक वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ही एक साल में 2000 से अधिक टी20 रन बनाने में सफल रहे हैं। पूरन ने 2024 में 2331 रन, जबकि रिजवान ने 2021 में 2036 रन बनाए थे। ऐसे में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज ईशान के लिए यादगार साबित हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+