क्या सौरव गांगुली बनना चाहते हैं टीम इंडिया के कोच? गौतम गंभीर की कोचिंग पर दी बड़ी प्रतिक्रिया
Sourav Ganguly: अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के हेड कोच का जिम्मा फ़िलहाल गौतम गंभीर के पास है। सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे हैं लेकिन उन्होंने भी अब कोचिंग को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। गांगुली ने कोच बनने की संभावनाओं पर बात की है।
दादा के अनुसार उनको कोचिंग के बारे में मौका नहीं मिला और उन्होंने भी इसके बारे में सोचा नहीं। फ़िलहाल वह फ्री हैं और आने वाले समय में अगर उनको कोचिंग की भूमिका मिलती है, तो वह इसके ऊपर विचार कर सकते हैं।

Sourav Ganguly बनेंगे कोच?
पीटीआई के अनुसार गांगुली ने कहा कि मैंने 2013 में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलना बंद किया और उसके बाद बीसीसीआई का अध्यक्ष बना। अब देखते हैं भविष्य क्या लेकर आता है। मैं अभी सिर्फ 50 (53) साल का हूं, तो देखते हैं आगे क्या होता है। मैं इसके लिए तैयार हूं, देखते हैं यह कहां तक जाता है।
सौरव गांगुली 2018-19 और 2022-24 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टीम डायरेक्टर भी रहे। वह मानते हैं कि क्रिकेट प्रशासन में रहते हुए उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाना रही है। गांगुली ने कहा कि मैंने कई तरह की भूमिकाएं निभाईं, लेकिन मुझे लगता है कि महिला क्रिकेट को प्रमोट करना मेरी सबसे बड़ा योगदान रहा है।
गौतम गंभीर के लिए Sourav Ganguly ने क्या कहा
वर्तमान भारतीय कोच गौतम गंभीर को लेकर भी दादा की तरफ से अहम प्रतिक्रिया आई। उन्होंने गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की। दादा ने कहा कि गौतम अच्छा काम कर रहे हैं। शुरुआत थोड़ी धीमी रही। ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से हार मिली लेकिन उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से रफ्तार पकड़ ली। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ बड़ी साबित होगी।
गंभीर की रणनीति को लेकर उनका कहना था कि मैंने उन्हें इस भूमिका (कोच) में बहुत करीब से नहीं देखा है, लेकिन इतना जानता हूं कि वह बेहद जुनूनी हैं। मैंने उनकी रणनीतियों को भी बहुत करीब से नहीं समझा, क्योंकि मैंने उनके साथ बतौर कोच कभी काम नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications