Shreyas Iyer: क्या अदा शर्मा को डेट कर रहे हैं श्रेयस अय्यर? 'बुलेट आशिकाना' ने पैदा किया कन्फ्यूजन
Shreyas Iyer dating Adah Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं, लोगो के बीच चर्चा चल रही है कि श्रेयस का इन दिनों 'द केरला स्टोरी' फेम अदा शर्मा के साथ चक्कर चल रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है और वो है एक डांस वीडियो, जिसमें अय्यर अभिनेत्री संग ठुमके लगाते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि फ्री फायर इंडिया ऑफिशियल ने दीवाली के दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शयर किया था। इस एलबम का नाम है 'बुलेट आशिकाना', जिसमें अय्यर और अदा शर्मा ग्लैमरस अंदाज में परफार्म करते दिख रहे हैं।

पोस्ट में लिखा था ' एडमिन एक और दिवाली सरप्राइज़ लेकर आए हैं 💀बुलेट आशिकाना - फ्री फायर मैक्स दिवाली एंथम जल्द ही आ रहा है।'जैसे ही ये वीडियो सामने आया, वैसे ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।
क्या अदा शर्मा को डेट कर रहे हैं Shreyas Iyer ?
फैंस के बीच अय्यर और अदा को लेकर बातें होने लग गई, किसी ने कहा कि ये दोनों रिलेशनिप में हैं। दरअसल इसके पीछे एक बड़ा कारण है और वो ये कि वीडियो में अय्यर और अदा की कमेस्ट्री काफी कमाल की है, जिसकी वजह से ही दोनों के अफेयर की बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि अभी केवल वीडियो का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब लोगों की ये प्रतिक्रिया है, जबकि अभी तो पूरा वीडियो बाकी है।

Shreyas Iyer ने खेली शानदार पारी
मालूम हो कि 6 दिसंबर 1994 को जन्मे श्रेयस अय्यर ने नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया था, वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 2014 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत अंडर-19 टीम के लिए खेला था।

एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य (Shreyas Iyer)
वह 2023 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं तो वहीं साल 2023 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य थे। अय्यर ने 2022 से 2024 तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की और 2024 में कप्तान के रूप में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।
'द केरल स्टोरी' से अदा शर्मा बनीं रातो-रात स्टार
तो वहीं 11 मई 1992 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी अदा शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में आई हॉरर फ़िल्म "1920" से की थी। यह फ़िल्म विशाल भारद्वाज द्वारा निर्मित और विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित थी। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नामांकित किया गया था, उन्होंने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 'द केरल स्टोरी' (2023) से जिसने उन्हें सशक्त अभिनेत्री साबित किया।












Click it and Unblock the Notifications