क्या रोहित शर्मा हैं मांसाहारी? कैसे मिलती है लम्बे छक्कों के लिए ताकत, सबसे ज्यादा खाते हैं 2 चीजें
Rohit Sharma: वर्तमान भारतीय क्रिकेट में बड़े नामों का जिक्र करते ही विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा का नाम निश्चित रूप से आता है। रोहित शर्मा ने यह नाम अपने धाकड़ खेल और लम्बी पारियों की बदौलत बनाया है। एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा अब भी कप्तान हैं और इसी प्रारूप में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। अपने लम्बे छक्कों के लिए मशहूर रोहित शर्मा को लेकर अलग-अलग सवाल उठते हैं।
उनमें से ही एक सवाल यह भी है कि खुद को फिट और ताकतवर बनाये रखने के लिए रोहित शर्मा क्या खाते होंगे। रोहित शर्मा मीट, चिकन को अपना आहार बनाते हैं, या कुछ अन्य चीजें हैं, जिनसे उनको बड़ी पारियों के लिए ताकत मिलती है।

एक एथलीट को फिटनेस और प्रोटीन के लिए मांसाहार करने की सलाह दी जाती है। कई एथलीट इस सलाह को फॉलो करते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के बारे में दिलचस्प तथ्य सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा को मांसाहार नहीं बल्कि शाकाहार पसंद है।
शाकाहारी खाने के दम पर ही वह बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने में सफल रहते हैं। वह खाने में मीट, चिकन, फिश आदि चीजें नहीं रखते हैं। अब एक और बड़ा सवाल आता है कि जब वह इस तरह का खाना नहीं खाते हैं, तो फिर क्या खाते होंगे।
Rohit Sharma क्या खाते हैं
इसका जवाब भी बेहद साधारण सा है। जो खाना एक आम आदमी अपने घर पर खाता है, उसे रोहित शर्मा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि प्रोटीन के लिए वह कुछ अन्य भी चीजें लेते होंगे लेकिन दाल और चावल दो चीजें ऐसी हैं, जो रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा पसंद हैं।
Rohit Sharma ने खुद किया था खुलासा
एक बार किसी इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि खाने में मुझे दाल और चावल बेहद पसंद है और मैं इसे बहुत खाता हूँ। घर में भी मैं यही खाना खाता हूँ। विदेश दौरे पर भी अगर रोहित को दाल और चावल मिल जाए, तो इसे बड़े चाव से खाते हैं।
टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा अब आराम कर रहे हैं क्योंकि टीम इंडिया की एकदिवसीय सीरीज फ़िलहाल नहीं है। वह एकदिवसीय क्रिकेट में टीम के कप्तान हैं। हाल ही में आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने चार अर्धशतक जड़े थे, हालांकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जाकर बाहर हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications