क्या वाकई फिट हैं बुमराह? चौंका देगा मैनचेस्टर टेस्ट का सच, अब उठ रहा है बड़ा सवाल
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह इस समय वर्ल्ड के धांसू गेंदबाजों में से एक हैं और भारत को गेंदबाजी में लीड करते हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में बुमराह ने निराश करने वाला काम किया है। इसके बाद अब उनके ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं, इंग्लैंड ने रनों का अम्बार लगा दिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखाई दिए। बुमराह भी असहाय नज़र आए। करो या मरो वाले इस मैच में बुमराह मैदान पर तो उतर गए लेकिन उनकी गेंदबाजी में वह धार दिखाई नहीं दी। इससे उनकी फिटनेस पर भी सवाल है।

बुमराह के ऊपर सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि उनकी गेंदबाजी में गति एकदम घटकर नीचे आ गई है। लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऐसा देखने को नहीं मिला था। इस बार वह एक अनफिट गेंदबाज की तरह गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट भी नहीं मिल रहे, वह सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं।
Jasprit Bumrah की गति खत्म
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बुमराह ने कुल 28 ओवर डाले, पांच नो बॉल को जोड़ दिए जाए, तो इन ओवरों में कुल 173 गेंद बुमराह ने डाली। अब हैरान करने वाली बात तो यह है कि इतनी गेंदों में वह महज एक बार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर पाए। यह किसी गड़बड़ की तरफ इशारा करता है।
पिछले दो मैचों में Jasprit Bumrah
इस तरह बुमराह की स्पीड में कमी कभी नहीं देखी गई। लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट के आंकड़े इससे बिलकुल अलग हैं। लीड्स टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने कुल 266 गेंद फेंकी थी और उनमें 106 बार उन्होंने 140 की गति हासिल कर ली थी।
इसके बाद उन्होंने आराम करके लॉर्ड्स में फिर से अपना दमखम लगाने का प्रयास किया लेकिन पहले टेस्ट की तुलना में यहाँ उनकी गति और गिर गई, इस बार 257 गेंदों में 69 बार वह 140 की गति हासिल करने में सफल रहे लेकिन मैनचेस्टर में वह किसी मीडियम पेसर की तरह गेंदबाजी करने लगे, जिसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया और बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications