इरफ़ान पठान ने IPL कमेंट्री पैनल में आने के लिए अपनाया पैंतरा, किसकी सिफारिश लगाकर किया प्रयास?

Irfan Pathan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान को आईपीएल कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में वह कमेंट्री कर रहे थे और उसी दौरान ब्रॉडकास्टर के साथ आईपीएल कमेंट्री वाले नामों की चर्चा हुई लेकिन पठान से कोई बात नहीं की गई। इसके बाद इरफ़ान पठान खुद एक्टिव हो गए।

जब बात नहीं बनी, तो पठान ने अपने करीबी लोगों के जरिये ब्रॉडकास्टर से सम्पर्क साधा। उन्होंने आईपीएल कमेंट्री के पैनल में आने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया था लेकिन ब्रॉडकास्टर ने उनको पैनल में शामिल नहीं करने का मना बनाया हुआ था और इसमें कोई बदलाव भी नहीं हुआ।

irfan pathan

वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल ने ही पठान को कमेंट्री पैनल से बाहर करने के कारण का खुलासा किया था। इस बार भी मायखेल ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पठान ने खुद का नाम कमेंट्री पैनल में लाने का पूरा प्रयास किया था। हाल के वर्षों में कुछ खिलाड़ियों के साथ पठान के तनावपूर्ण संबंध कभी -कभी उनकी टिप्पणी और ऑनलाइन पोस्ट में सामने आए हैं। ब्रॉडकास्टर ने इसी वजह से उनको बाहर कर दिया।

Irfan Pathan का प्रयास

ऐसा भी सामने आया कि उन्होंने प्लेयर्स को टारगेट करते हुए नाम लेने से परहेज किया लेकिन पॉइंट सीधा उन प्लेयर्स की तरफ ही था। यह माना गया कि उनके कमेंट्स से प्लेयर्स को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूत्र ने कहा कि इरफान को पता था कि आईपीएल से बर्खास्त होने वाले हैं। उन्होंने खुद को बनाए रखने की पूरी कोशिश की लेकिन ब्रॉडकास्टर की अन्य योजनाएं थीं।

Irfan Pathan की होगी वापसी

इस मामले के बाद पठान ज्यादातर सोशल मीडिया पर सक्रिय है, लेकिन इस पर भी बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर द्वारा निगरानी की जा रही है। अगर पठान अपना रास्ता बनाने में सफल रहते हैं, तो उनकी कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी हो सकती है, पहले भी कई लोगों ने वापसी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+