इरफ़ान पठान ने सुनाई भूचाल लाने वाली कहानी, ड्रेसिंग रूम में दिग्गज खिलाड़ी ने लगभग पकड़ ली थी कॉलर
Irfan Pathan: पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफ़ान पठान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, कारण उनके हालिया इंटरव्यू में किये गए खुलासे हैं। पठान के क्लिप वायरल हो रहे हैं और फैन्स को कुछ ऐसी बातों का पता चल रहा है, जो शायद पहले उन्होंने नहीं सुनी होगी।
पठान को कई बार ऊपरी क्रम पर बैटिंग करने के लिए भेजा जाता था, उस पर एक खिलाड़ी को ऐतराज था। एक बार इसी तरह के मौके पर सीनियर खिलाड़ी ने उनकी जर्सी पकड़ ली थी। लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में इरफ़ान पठान ने इसका खुलासा किया है।

पठान ने कहा कि टीम का एक बेहद सीनियर खिलाड़ी मुझे ऊपर खेलने के लिए भेजने पर खुश नहीं था। उसने मेरी जर्सी पकड़ ली थी और कहा कि इसे हमसे पहले खेलने के लिए क्यों भेजा जा रहा है। यह हमसे बढ़िया बल्लेबाज थोड़ी है। पठान ने नाम नहीं बताया लेकिन कुछ नामों पर अपनी प्रतिक्रिया जरुर दी।
Irfan Pathan ने नहीं लिया नाम
पठान ने कहा कि यह बर्ताव करने वाले प्लेयर्स में सचिन तेंदुलकर,द्रविड़, लक्ष्मण, सहवाग जैसे सीनियर प्लेयर्स नहीं थे। वह कोई और खिलाड़ी था, जिसने ऐतराज जताया था। इसके बाद उन्होंने नाम नहीं बताया। लोगों ने कयास लगाने शुरू किये कि उस समय मिडिल ऑर्डर में युवराज सिंह खेला करते थे। शायद उनकी तरफ से ऐतराज जताया गया होगा। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं क्योंकि नाम किसी का निकलकर नहीं आया।
इरफ़ान पठान ने अपने इस इंटरव्यू में पाकिस्तान के खिलाफ ली गई टेस्ट हैट्रिक के ऊपर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं कभी अपनी उस उपलब्धि के ऊपर बात नहीं करता हूँ क्योंकि उस मैच में हमें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गेंद घूम रही थी और अब उसके वीडियो फैन्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो लगता है कि वह काफी शानदार पल था।
शाहिद अफरीदी को Irfan Pathan ने कहा बदतमीज
इसके अलावा पठान ने यह भी बताया कि पाकिस्तान दौरे के ऊपर उनकी शाहिद अफरीदी से झड़प हुई थी। अफरीदी ने मुझे नकली पठान कहा था। यह पर्सनल अटैक था और उस समय तो मैं एकदम नया था। शाहिद अफरीदी को इरफ़ान पठान ने एकदम बदतमीज आदमी कहा।












Click it and Unblock the Notifications