'मेरी आदत नहीं है हुक्का बनाना', धोनी पर इरफान का पुराना तंज सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, जानें वजह

Irfan Pathan old Video Viral: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इरफान पठान का एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के अचानक खत्म होने और टीम से बाहर होने को लेकर खुलकर बात की थी। यह वीडियो साल 2020 का है, जो अब फिर से वायरल हो रहा है।

अचानक हो गया था पठान का करियर खत्म (Irfan Pathan old Video Viral)

इरफान पठान भारतीय क्रिकेट टीम में एक समय अहम खिलाड़ी माने जाते थे। बाएं हाथ के इस स्विंग गेंदबाज ने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेले। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम को कई बार जीत दिलाई। अपने करियर में उन्होंने 301 विकेट लिए और बल्ले से 2800 से ज्यादा रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक और अपने आखिरी वनडे में पांच विकेट लेने के बावजूद उनका करियर अचानक थम गया।

Irfan Pathan 1

धोनी से हुई थी इरफान की बात

स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में इरफान ने बताया था कि उन्होंने उस समय के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बात की थी। मीडिया में खबर आई थी कि धोनी उनके गेंदबाजी प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। इस पर इरफान ने खुद जाकर कप्तान से पूछा था। इस पर धोनी ने साफ कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और सब प्लान के हिसाब से चल रहा है। इरफान ने कहा कि उसके बाद मैंने और कुछ नहीं पूछा, क्योंकि बार-बार पूछना खुद की इज्जत को ठेस पहुंचाना है।

हुक्का सेट करने वाला बयान वायरल

इसी इंटरव्यू में इरफान ने कहा था कि मेरी आदत नहीं है किसी के कमरे में हुक्का सेट करने की या खुशामद करने की। खिलाड़ी का काम मैदान पर प्रदर्शन करना है और मैंने वही किया। इस बयान को लोग धोनी पर तंज के तौर पर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। इरफान का यह बयान कई फैंस के बीच बहस छेड़ रहा है। कुछ लोग इसे धोनी के खिलाफ आरोप मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इरफान ने बस अपनी सोच जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+