तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान; इरफान पठान ने की 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए फैंस से अपील

नई दिल्ली, 13 अगस्त: भारत 15 अगस्त को अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मनाएगा। इस दौरान भारतीय सरकार ने आजादी के इस साल को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसको लेकर पहले से ही कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं और सरकार ने घर-घर एक अभियान भी छेड़ा है जहां पर हर भारतवासी को आजादी को महसूस करने का एक ऐसा मौका मिला है जिसमें वह व्यक्तिगत तौर पर भाग लेकर भी सामूहिक भावना को प्रदर्शित करेगा। (फोटो सौजन्य- @IrfanPathan Twitter/Screengrab)

Irfan Pathan appeals for har ghar tiranga campaign to his fans- Watch

यह अभियान है- हर घर तिरंगा। जिसके तहत सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा लहराए। तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज है जिसे लहराने को लेकर भारत वासियों में बहुत उत्साह नजर आ रहा है और आप अपने घर की छत पर जाकर इसको देख सकते हैं कि अभियान में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने घरों में तिरंगा लहरा रहे हैं। बहुत समय नहीं हुआ, जब तिरंगा इस तरह से लोगों के घरों में लहराया नहीं जाता था, क्योंकि उसकी इजाजत नहीं होती थी। पर अब, हर घर तिरंगा अभियान में, आम से लेकर खास, हर जनमानस हिस्सा ले रहा है।

इसी अवसर पर इरफान पठान ने लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया है। पठान ने हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए सभी देशवासियों से, अपने क्रिकेट फैंस से अपील की है कि वह अपने घर पर तिरंगा लहराए। इरफान पठान ने ट्विटर पर एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने बैकग्राउंड में तिरंगे को रखा है और उसको अपनी आन-बान-शान बताया है।

इरफान पठान वीडियो की शुरुआत में जोश से कहते हैं- तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान। हर भारतीय गर्व से कहें, तिरंगा मेरा अभिमान।

पठान आगे कहते हैं, आइए सभी लोग हर घर तिरंगा मुहिम में 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लहराएं। इसके बाद पठान अपने घर की झलक भी देते हैं जहां उन्होंने तिरंगा लहरा रखा है।

इरफान पठान ने 2 दिन पहले रक्षाबंधन और फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी ट्वीट किए थे। लाल सिंह चड्ढा को लेकर उन्होंने काफी तारीफ की थी जो कई फैंस को भायी भी नहीं थी और उन्होंने इरफान पठान को ट्रोल कर दिया। इरफान पठान सोशल मीडिया पर अपनी मुखर आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह समसामयिक मुद्दों के ऊपर अक्सर बात करते हैं जिसके लिए कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाते हैं। पठान के ताजा वीडियो पोस्ट को भी काफी लोगों ने पसंद किया है और ट्विटर पर इसको अभी तक 15 हजार से ऊपर लाइक मिल चुके हैं।

इसी बीच इरफान पठान आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर क्रिकेट भी खेलते नजर आएंगे। दरअसल बीसीसीआई ने अमृत महोत्सव को मनाने के लिए 1 दिन का चैरिटी मैच रखने का फैसला किया है जो कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा और यह फंड जुटाने के लिए है। यहां पर भारत और दुनिया के पुराने दिग्गजों की टीम एक दूसरे के आमने सामने होगी। भारत का प्रतिनिधित्व सौरव गांगुली करते दिखाई देंगे जिसमें इरफान पठान भी होंगे। जबकि वर्ल्ड लीजेंड इलेवन की कप्तानी इयोन मोर्गन करेंगे। यह मैच 15 सितंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+