IRE vs ZIM: आयरलैंड-ज़िम्बाब्वे मैच बारिश के कारण रद्द, 16 साल बाद ऑस्ट्रेलिया पहले चरण में वर्ल्ड कप से बाहर
Ireland vs Zimbabwe: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की किस्मत खराब रही है। ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। इससे जिम्बाब्वे के कुल 5 अंक हो गए और टीम सुपर आठ में जगह बना ली, उधर ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की टीम के फ़िलहाल दो अंक हैं और एक मुकाबला बचा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की टीम से इस इवेंट में काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन बारिश से धुले इस मैच के कारण मामला खराब हो गया। पल्लेकेले में सुबह से हो रही बारिश ने टॉस तक नहीं होने दिया। लगातार बारिश के कारण मैदान को ढककर रखा गया था।

ज़िम्बाब्वे की टीम अगले चरण में गई है और यह एक बड़ा चमत्कार माना जाएगा। उनको युगांडा जैसी टीम ने हराया था और जो 2024 के टी20 विश्व कप में जगह बनाने तक में नाकाम रहा था। सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के साथ-साथ, ज़िम्बाब्वे अब 2028 के अगले विश्व कप के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर गया।
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले चरण में बाहर हो गई, जो उनके लिए एक बड़ा झटका और शर्मनाक रिकॉर्ड भी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछली बार ग्रुप चरण में साल 2009 में बाहर हुई थी। उस समय उस समय श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया का अभियान अपने ग्रुप में तीसरे स्थान के साथ समाप्त हुआ था।
इस बार ऑस्ट्रेलिया को ज़िम्बाब्वे के सामने हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद बीते सोमवार को ही श्रीलंका के सामने ऑस्ट्रेलिया को पराजय का सामना करना पड़ा है, इस वजह से कंगारुओं की राह मुश्किल हो गई थी। उनकी राह मुश्किल हो गई थी और आयरलैंड-ज़िम्बाब्वे मैच पर ही पूरा दारोमदार टिका हुआ था। सुपर आठ में भारत, ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने जगह हासिल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications