LSG के मालिक संजीव गोयनका ने केएल राहुल पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं किया रिटेन

IPL Retention 2025 LSG owner Sanjiv Goenka: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। कुछ टीमों ने इस दौरान कई हैरान करने वाले फैसले भी लेने का काम किया। लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर ने अपने कप्तान को ही रिलीज कर दिया।

लखनऊ ने केएल राहुल को किया रिलीज

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने केएल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही लखनऊ के साथ केएल राहुल का तीन साल का सफर भी समाप्त हो गया। केएल राहुल को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल को मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा जा सकता है।

IPL Retention 2025 1

संजीव गोयनका का बयान आया सामने

रिटेंशन के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने जीतने की मानसिकता वाले खिलाड़ियों के चयन पर जोर दिया, जो टीम की सफलता को प्राथमिकता देते हैं। गोयनका ने कहा कि जीतने की मानसिकता वाले खिलाड़ियों के साथ जाने का फैसला हमारे लिए सही था। हम जितना संभव हो सके उतने कोर को बनाए रखना चाहते थे।

राहुल को क्यों नहीं किया रिटेन

आईपीएल 2024 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद गोयनका और राहुल के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखी गई थी। हालांकि बाद में गोयनका द्वारा राहुल को डिनर पर आमंत्रित करने पर मामला ठंडा पड़ गया था। लेकिन संजीव गोयनका के इस बयान से साफ है कि वह उन्हें केएल राहुल के खेलने के तरीके पर भरोसा नहीं था।

केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स की कप्तानी 3 सीज़न तक की, जिसमें उन्होंने 2 बार प्लेऑफ में प्रवेश किया। मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स केएल राहुल पर करोड़ों रुपए खर्च कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+