IPL का पैसा अच्छा भी है बुरा भी, इसने कैसे दो दोस्तों के रिश्तों को 'जहरीला' कर दिया

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: एंड्रयू सायमंड्स और माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने खेल के टॉप पर बहुत ही बेहतरीन क्रिकेट जोड़ी का निर्माण करते हैं। इन दोनों ने आपस में मिलकर राष्ट्रीय टीम को कई श्रृंखलाएं जिताई और क्लार्क तो बाद में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी बन गए थे। उस समय सायमंड्स अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर थे और माइकल क्लार्क के साथ उनके रिश्ते भी प्रभावित हुए। यह रिश्ते बाद में काफी खराब हो गए थे।

रिश्ते उस हद तक खराब हो गए थे कि..

रिश्ते उस हद तक खराब हो गए थे कि..

यह रिश्ते उस हद तक खराब हो गए थे कि एक समय अंतरिम कप्तान माइकल क्लार्क ने एक वनडे सीरीज से एंड्रयू सायमंड्स को वापस भेज दिया क्योंकि सायमंड्स ने टीम की मीटिंग में भाग नहीं लिया था और उसकी जगह वे मछली पकड़ने के लिए चले गए थे। एंड्रयू सायमंड्स एक हार्ड हिटिंग ऑलराउंडर थे। वे भी माइकल क्लार्क की लीडरशिप की आलोचना करने से पीछे नहीं हटे थे। यह 2015 की बात है। माइकल क्लार्क ने तो यह भी कहा था कि एंड्रयू सायमंड्स 2008 के एक वनडे मुकाबले में ड्रिंक करके खेले थे।

एंड्रयू सायमंड्स और माइकल क्लार्क-

एंड्रयू सायमंड्स और माइकल क्लार्क-

इससे पता चलता है कि दोनों के बीच मनमुटाव काफी गहरा था। क्लार्क ने अपनी '2015 एशेज डायरी' में लिखा है- एंड्रयू सायमंड्स मेरी कप्तानी की आलोचना करने के लिए टीवी पर चला गया। माफी चाहूंगा, लेकिन वह कोई ऐसा इंसान नहीं है जो किसी की लीडरशिप को जज करें। यह वह खिलाड़ी है जो ड्रिंक करके अपने देश के लिए खेल रहा था।

जब सायमंड्स को इंडियन प्रीमियर लीग में मोटा पैसा मिला

जब सायमंड्स को इंडियन प्रीमियर लीग में मोटा पैसा मिला

माइकल क्लार्क ने तो तब अपनी बातें कह दी थी और अब एंड्रयू सायमंड्स सामने आए हैं। उन्होंने द ब्रेट ली पॉडकॉस्ट पर बात की है, जहां वे कहते हैं कि माइकल क्लार्क के साथ उनके रिश्ते तब खट्टे हो गए जब उनको इंडियन प्रीमियर लीग में मोटा पैसा मिला। यह आईपीएल के पहले ही संस्करण की बात थी जो 2008 में हुआ था। वहां एंड्रयू सायमंड्स को डेक्कन चार्जर्स ने 5.4 करोड रुपए की कीमत में खरीदा था और वे तब सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने थे।

'क्लार्क को मुझसे जलन हुई'

'क्लार्क को मुझसे जलन हुई'

एंड्रयू सायमंड्स ने कहा- हम दोनों करीब थे। जब क्लार्क टीम में आए तो मैं उनके साथ काफी बैटिंग किया करता था। मैं उनकी ओर काफी देखा करता था। इसने हमारे बीच में एक मजबूत रिश्ता बनाया। मैथ्यू हेडन ने मुझसे कहा था कि मुझे आईपीएल में काफी पैसा मिला है। कहीं ना कहीं माइकल क्लार्क को इससे थोड़ी जलन हुई कि मुझे इतना मोटा पैसा मिलने जा रहा है और इस वजह से मेरे और उनके रिश्ते प्रभावित हुए।

पैसे ने हमारे रिश्ते को जहरीला किया- सायमंड्स

पैसे ने हमारे रिश्ते को जहरीला किया- सायमंड्स

एंड्रयू सायमंड्स कहते हैं- "पैसा अजीब चीज होता है। वह अच्छी चीजें भी करा कर सकता है और वह जहरीला भी हो सकता है और मैं कहना चाहूंगा कि पैसे ने हमारे रिश्ते को जहरीला किया। मैं माइकल क्लार्क की काफी इज्जत करता था। मेरी उनसे दोस्ती अब नहीं रही और मैं इसके साथ कंफर्टेबल हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं यहां बैठूंगा और कीचड़ उछालना शुरू कर दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+