Aaj IPL Mein Kiska Match Hai- आज आईपीएल में किसके मैच हैं- KKR vs GT और DC vs SRH

Aaj ke IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज दो मुकाबले हैं। दोपहर का मैच केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। शाम का मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने जा रहा है।

IPL mein Aaj Kiska Match Hai

IPL Today Matches in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल हेडर मुकाबले हैं। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में होने जा रहा है। ये इस सीजन का 39वां मुकाबला होगा जहां केकेआर की टीम काफी मजबूत प्रदर्शन कर रही हार्दिक पांड्या एंड कंपनी के सामने अपनी हार को टालने की कोशिश करेगी।

KKR vs GT: केकेआर ने 8 में तीन मुकाबले जीते हैं और 5 हारे हैं जिसके चलते वे सातवें स्थान पर मौजूद हैं उनका रन रेट भी माइनस में है। पिछले 5 मैचों में यह टीम 4 मुकाबले हार चुकी है। हालांकि उन्होंने अंतिम मैच में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी।

वहीं गुजरात टाइटंस की टीम सात में 5 मैच जीतने के बाद तीसरे स्थान पर है और उन्होंने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं। आईपीएल में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है जो सीजन का 40 वां मैच होगा।

DC vs SRH: दिल्ली की टीम यह मैच अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। दिल्ली के लिए राहत की बात की है की अंक तालिका में दसवें नंबर पर होने के बावजूद उन्होंने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं और आज जीत की हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है क्योंकि उनके सामने वह सनराइजर्स हैदराबाद है जिसने पिछले तीन मैच लगातार हारे है।

9वें स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की तरह दिल्ली ने भी सात में दो ही मुकाबले जीते हैं लेकिन रन रेट उनका सबसे खराब है।

आईपीएल में आज के मैच- इंडियन प्रीमियर लीग में 29 अप्रैल को पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार तीन बजकर 30 मिनट पर देख सकते हैं।

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को शाम 7:30 पर देख सकते हैं।

आईपीएल 2023 कल का मैच कौन जीता- कल 28 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किग्स को 56 रनों से करारी मात दी। ये मैच मोहाली में खेला गया जहां लखनऊ ने पहले बैटिंग के दौरान 20 ओवर में 5 विकेट पर 257 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 201 रन ही बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+