IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- RCB vs RR, 42nd Match

IPL 2025 का 42वां मुकाबला एक बार फिर क्रिकेट फैंस को चिन्नास्वामी स्टेडियम की गर्मजोशी में ले आएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी। बेंगलुरु की टीम इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। ऐसे में टीम आज हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर RCB ने आखिरकार राहत की सांस ली थी। विराट कोहली का बल्ला इस सीजन में लगातार रन उगल रहा है। वे पहले ही कई अर्धशतक जमा चुके हैं। अब बारी है अपने 'घर' में जीत की कहानी लिखने की।

royal challengers bengaluru vs rajasthan royals

राजस्थान की चिंता: लखनऊ से मिली हार
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार मिली थी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान को हर मैच में दम लगाना होगा। संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों पर बड़ा दारोमदार रहेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी
अगर हम आईपीएल में आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत की बात करें तो अब तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 मैचों में बाजी मारी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 बार जीत दर्ज की है। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

इस हिसाब से आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर लगता है, लेकिन आईपीएल का मजा ही यही है- यहां पिछले रिकॉर्ड से ज़्यादा अहम होता है 'आज' का प्रदर्शन। और जब विराट कोहली और संजू सैमसन आमने-सामने हों, तो मुकाबला किसी भी तरफ झुक सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+