IPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किस-किसका मैच है- PBKS vs DC, KKR vs SRH
IPL 2024 Aaj Kiska Match Hai: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज, 23 मार्च को 17वें सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा, यानी एक दिन में दो मैच होंगे। शनिवार को दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा, जबकि दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शाम 7:30 बजे से होगा।
पंजाब और दिल्ली के बीच होगा पहला मैच
पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ आईपीएल 2024 में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है। पीबीकेएस बनाम डीसी आईपीएल 2024 का दूसरा मैच है, जो 23 मार्च, शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा। शिखर धवन आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करते हैं। वहीं दिल्ली की कमान ऋषभ पंत संभालेंगे।

कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगा दूसरा मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मैच 23 मार्च को शाम 7:30 बजे से प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि सनराइजर्स की कमान पैट कमिंस को सौंपी गई है।
दिल्ली कैपिटल्स फुल टीम 2024
ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, पृथ्वी शॉ, हैरी ब्रूक, यश ढुल, स्वास्तिक चिकारा, डेविड वार्नर, प्रवीण दुबे, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श, ललित यादव। विक्की ओस्टवाल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, झाय रिचर्डसन, रसिख सलेम।
पंजाब किंग्स फुल टीम 2024
शिखर धवन (कप्तान), हरप्रीत भाटिया, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, क्रिस वोक्स , आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ सिंह, तनय त्यागराजन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विधाथ कावेरप्पा और प्रिंस चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद फुल टीम 2024
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह और जथावेध सुब्रमण्यन।
कोलकाता नाइट राइडर्स फुल टीम 2024
नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया। मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications