IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है? GT vs MI, 9th Match
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 9वें मुकाबले में आज शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस (GT) और हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक मैच 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में हैं और इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊपर उठना चाहेंगी।
गुजरात टाइटंस का पिछला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था, जहां टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मैच खेला लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। GT के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में यह सीजन चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि अब तक टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। गिल के लिए यह मुकाबला बतौर कप्तान अपनी टीम को संभालने और जीत की राह पर लौटने का बड़ा मौका होगा।

MI के लिए अहम होगी हार्दिक पंड्या की वापसी
मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें हार्दिक पंड्या पर होंगी, जो अहमदाबाद में अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। हार्दिक पिछले सीजन में स्लो ओवर रेट के कारण बैन झेल चुके थे, इसलिए यह मैच उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी अहम होगा।
GT vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें GT ने 3 और MI ने 2 मैच जीते हैं। ऐसे में इस बार भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है।
शुभमन गिल का कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड
- मैच खेले: 15
- जीते: 5
- हारे: 8
- नो रिजल्ट: 2
- विन प्रतिशत: 33.33%
अहमदाबाद में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन
- पारी: 9
- रन: 207
- औसत: 29.57
- स्ट्राइक रेट: 126.2
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले। मुजीब उर रहमान, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।












Click it and Unblock the Notifications