IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- CSK vs GT
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सातवें मैच में मंगलवार, 26 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। दोनों टीमों ने 2024 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अभियान का पहला मैच जीता, वहीं गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच जीता।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने सीज़न की शुरुआत ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में नए कप्तान के साथ की। आईपीएल कप्तान के रूप में अपने पहले ही मैच में गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। चेन्नई के भारी क्राउड के सामने उम्मीद है कि सीएसके यूनिट गुजरात टाइटंस के खिलाफ मजबूत होकर उभरेगी।

गुजरात टाइटंस (GT) को मोहित शर्मा और बाकी गेंदबाजों के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली। आईपीएल 2022 के विजेताओं ने सीज़न के अपने पहले अंक हासिल करने के लिए धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाया। शुभमन गिल एक कप्तान के रूप में प्रभावशाली थे, जबकि अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने अपने आईपीएल डेब्यू से तत्काल प्रभाव डाला।
कब-कहां देखें आईपीएल मैच
भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध है। इसके अलावा जीटी बनाम सीएसके मैचों का सीधा प्रसारण स्टार्ट स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद, मानव सुथार, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, जयंत यादव।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर। शेख रशीद, मोईन अली, निशांत सिंधु, मिशेल सैंटनर, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, अरावेली अवनीश।












Click it and Unblock the Notifications