IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs DC

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज धर्मशाला में एक अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। प्लेऑफ की दौड़ में ये मैच दोनों टीमों के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकता है।

पंजाब की नजर सीधे क्वालिफिकेशन पर है, वहीं दिल्ली को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैचों में 15 पॉइंट्स जुटाए हैं। अगर आज का मुकाबला जीत लेते हैं तो वे 17 अंकों के साथ न सिर्फ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच जाएंगे, बल्कि प्लेऑफ़ का टिकट वहीं कट जाएगा।

punjab kings

ऐसे में बाकी बचे दो मैच सिर्फ टॉप-2 की रेस के लिए होंगे। अगर हार होती है तो भी घबराने की जरूरत नहीं, उन्हें अपने बाकी बचे दो में से सिर्फ एक मैच जीतना होगा प्लेऑफ़ में जाने के लिए।

दिल्ली के लिए करो या मरो की स्थिति
दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 11 मैचों में 13 अंकों के साथ खड़ी है। आज हार मिलती है तो उनका सफर बेहद मुश्किल हो जाएगा क्योंकि फिर बाकी दोनों मैच जीतने ही होंगे, वरना टूर्नामेंट से बाहर होना तय माना जाएगा। अगर दिल्ली आज जीतती है तो उनके 15 पॉइंट्स हो जाएंगे और फिर पंजाब के बराबर आ जाएंगे। इसके बाद दोनों को अपने बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे ताकि प्लेऑफ़ में एंट्री मिल सके।

हेड-टू-हेड: पंजाब ने मारी है हल्की बढ़त
आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच कुल 33 मुकाबले हुए हैं। पंजाब किंग्स ने 17 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं। यानि आंकड़े बेहद करीबी हैं लेकिन पंजाब थोड़ी सी बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मुशीर खान, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, पाइला अविनाश, मिशेल ओवेन।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क, समीर रिज़वी, डोनोवन फेरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी, सेदिकुल्लाह अटल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+