IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, 24 May: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs DC
IPL 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर और भी रोमांचक होती जा रही है। ऐसे में आज, 24 मई का मुकाबला बेहद अहम है, जहां पंजाब किंग्स (PBKS) की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर होंगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) सीजन का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, लेकिन सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला आज का मुकाबला जीतकर वो टॉप-2 में फिनिश करने की पूरी कोशिश करेगी। टॉप-2 में रहने से उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे- क्वालिफायर 1 और फिर एलिमिनेटर का दूसरा चांस।

दिल्ली की विदाई पार्टी
वहीं दिल्ली कैपिटल्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में अक्षर पटेल की टीम चाहेगी कि आखिरी लीग मैच जीतकर PBKS का खेल बिगाड़ा जाए और एक जीत के साथ सीजन का अंत किया जाए।
दिल्ली के खिलाफ पंजाब को हल्की सी बढ़त
आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से पंजाब ने 17 बार बाजी मारी है, जबकि दिल्ली को 16 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
ऐसे में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पंजाब को हल्की सी बढ़त हासिल है। आज के मैच में दिल्ली की नजरें इस अंतर को बराबर करने पर होंगी, तो वहीं पंजाब अपनी बढ़त और मजबूत करना चाहेगी।
अक्षर पटेल की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ नहीं
दिल्ली कैपिटल्स की टीम चोट और उपलब्धता की परेशानियों से जूझ रही है। पिछले मुकाबले में अक्षर पटेल बुखार के चलते नहीं खेले थे और अगले मैच के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि दोनों मैचों के बीच ज्यादा वक्त नहीं है।
वहीं, ऑलराउंडर विप्रज निगम की फिटनेस पर भी सवाल है, क्योंकि पिछली पारी में वह लंगड़ाते हुए बैटिंग कर रहे थे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी उस मैच में क्रैम्प्स हुए थे, हालांकि उम्मीद है कि वो अगले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, विजयकुमार विशक, मुशीर खान, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, यश ठाकुर, काइल जैमीसन, विष्णु विनोद, एरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, प्याला अविनाश।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार, केएल राहुल, मोहित शर्मा, करुण नायर, अक्षर पटेल, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, सेदिकुल्लाह अटल, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल।












Click it and Unblock the Notifications