IPL Mein Aaj Kiska Match Hai 15 april: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs KKR
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai 15 april: मंगलवार यानी आज 15 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ में आईपीएल 2025 के 31वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आपस में भिड़ने वाली है। पंजाब अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली कड़ी हार के बाद वापसी करना चाहेगी, जहां उन्हें आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 246 रनों का मुश्किल लक्ष्य देने के बावजूद टीम के गेंदबाज SRH को लक्ष्य का पीछा करने से नहीं रोक पाए थे।
केकेआर को मिली थी धमाकेदार जीत (IPL Mein Aaj Kiska Match Hai)
दूसरी तरफ केकेआर इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। केकेआर के स्पिनर्स ने चेन्नई की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया था। जिससे सीएसके की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 103/9 ही बना सकी। केकेआर ने सिर्फ 61 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
न्यू चंडीगढ़ की पिच की बात की जाये तो उम्मीद है कि यह पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। पिच को देखते हुए यहां 200 से ऊपर का स्कोर सुरक्षित नहीं हो सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं। लिहाजा मंगलवार को एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पंजाब किंग्स पिछले मैच में मिली हार के बाद बल्ले से और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 (संभावित): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: यश ठाकुर
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (संभावित): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी
पीबीकेएस बनाम केकेआर हेड टू हेड
कुल खेले गए मैच: 33
पीबीकेएस जीता: 12
केकेआर जीता: 21












Click it and Unblock the Notifications