IPL mein Aaj Kiska Match Hai, आईपीएल में आज किसका मैच है - GT vs MI
IPL me Aaj Ka Match: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आज मुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

Aaj Ka IPL Match Kiska Hai, GT vs MI: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस जैसी दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला होगा। गुजरात के अहमदाबाद में होने वाला यह मैच रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला हो सकता है। मुंबई और गुजरात के कप्तान काफी समय तक आईपीएल में एक साथ खेले हैं और दोनों एक-दूसरे की रणनीति जानते हैं।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है। गुजरात की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने अब तक तीन मैचों में जीत हासिल की है। रोहित शर्मा चौथी जीत की तलाश में होंगे।
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल, डेविड मिलर और खुद पांड्या जैसे बड़े नाम हैं। इनके बल्ले से रन देखने को मिल सकते हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, टिम डेविड आदि खिलाड़ी मुंबई में हैं। मुंबई के बल्लेबाज फॉर्म में दिख रहे हैं। ऐसे में गुजरात के लिए काम आसान नहीं होगा।
गुजरात को घरेलू दर्शकों का फायदा निश्चित रूप से मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का क्राउड अपनी टीम को चीयर कर हौसला बढ़ाएगा। दोनों संतुलित टीमें हैं, एक कांटे का मुकाबला आज देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (कीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, श्रीकर भरत, साईं सुदर्शन, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, यश दयाल।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (कीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी , विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, संदीप वारियर, डुआन जानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, आकाश मधवाल, अरशद खान, राघव गोयल।












Click it and Unblock the Notifications