RCB ने दिखाया अपना पावर, IPL फाइनल में टूटे सभी रिकॉर्ड, बना इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फाइनल
IPL 2025: आरसीबी जब खेलती है, तो उसका जादू चलता है और यह कई मौकों पर देखा गया है। आरसीबी की सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है। आरसीबी ने इस सीजन आईपीएल का खिताब अपने नाम करते हुए धमाल मचा दिया। दर्शकों के मामले में भी टीम ने फाइनल में सभी कीर्तिमान तोड़ डाले।
यह मैच टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फाइनल मुकाबला बन गया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। आरसीबी ने करीबी मुकाबले में 6 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी। व्यूअरशिप के मामले में इस फाइनल मैच ने पिछले सभी कीर्तिमान तोड़कर एक नया इतिहास लिख दिया है।

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरे टूर्नामेंट को 840 बिलियन मिनट से भी ज्यादा समय तक देखा गया था। जहां तक लोगों की बात है, तो 1 बिलियन से ज्यादा लोगों ने पूरे टूर्नामेंट को देखा है। जब आईपीएल शुरू हुआ था, उस समय भी दर्शकों की अच्छी संख्या देखने को मिली थी। शुरुआती तीन मैचों को ही 137 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।
अब अगर फाइनल मैच की बात करें, तो यह टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप वाला फाइनल मुकाबला है। अलग-अलग मंचों पर इस मुकाबले को 31.7 बिलियन मिनट का वॉच टाइम मिला है। यह एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो किसी अन्य टी20 फाइनल में नहीं मिला है।
RCB ने तोड़ दिया रिकॉर्ड
इस मुकाबले को टीवी से ज्यादा वॉच टाइम डिजिटल पर मिला है। टीवी पर 169 मिलियन लोगों ने इस मैच को देखा है, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मुकाबले को 892 मिलियन व्यूअर मिले हैं। डिजिटल पर अगर दर्शकों की संख्या की बात करें, तो 55 मिलियन लोगों ने इसे देखा।
RCB के दर्शकों का क्रेज
आरसीबी के लिए यह फैन्स का क्रेज ही था, जो इतने ज्यादा लोगों ने फाइनल देखकर एक रिकॉर्ड बना दिया। इसमें एक वजह 17 सालों का सूखा भी है, उस वजह से भी दर्शकों ने ज्यादा देखा क्योंकि आरसीबी की जीत देखने की चाह में फैन्स ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तूफ़ान ला दिया। इसके अलावा पंजाब किंग्स का सूखा समाप्त होने का इंतजार भी था, ऐसे में पंजाब के फैन्स भी साथ में जुड़ गए। पंजाब के फैन्स भी पहला खिताब जीतने का इंतजार कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications