IPL 2026 में 12 विदेशी सितारे डेब्यू करने को तैयार, वर्ल्ड कप में मचा चुके हैं तबाही, चेक करें Full List
IPL 2026 Debut Player List: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले उद्घाटन मुकाबले के साथ ही इस बार 12 ऐसे विदेशी चेहरों पर नजरें होंगी। पहली बार इस लीग में अपना डेब्यू करेंगे। इनमें से 9 खिलाड़ियों को पिछले साल हुई नीलामी में खरीदा गया था, जबकि कुछ चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।
केकेआर और आरसीबी की टीम में नए हथियार (IPL 2026 Debut Player List)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस बार अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। न्यूज़ीलैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फिन एलन को 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिला है। दूसरी ओर आरसीबी ने दुनिया के पूर्व नंबर-1 टी20 गेंदबाज जैकब डफी (2 करोड़) और इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स को अपनी टीम से जोड़कर गेंदबाजी और मिडल ऑर्डर को मजबूती दी है।

चोट के बाद वापसी कर रहे हैं कई खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर (4.80 करोड़) पर बड़ा दांव खेला है। वे 2025 में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस साल उनका डेब्यू तय है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को उनके बेस प्राइस से छह गुना अधिक 3 करोड़ रुपये में खरीदा है। साथ ही इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स भी चोट के बाद एसआरएच के लिए डेब्यू करने को तैयार हैं।
ये खिलाड़ी पहली बार दिखाएंगे जलवा
ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस (4.40 करोड़) और कूपर कोनोली (3 करोड़)। कोनोली को मैक्सवेल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। श्रीलंका के पथुम निसांका (4 करोड़) और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बेन डकेट (2 करोड़) में खरीदा गया है। चेन्नई ने न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स को 75 लाख रुपये में जोड़कर अपनी परंपरा के अनुसार एक और 'यूटिलिटी' खिलाड़ी पर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications