रोहित ने शेयर की फोटो, नीलामी के दौरान TV से चिपके रहे खिलाड़ी, दो लोग दिखे सबसे खुश

बेंगलुरु, 12 फरवरी: आईपीएल 2022 की नीलामी अपने पूरे चरम पर जारी है। यह एक ऐसा मौका है जहां खिलाड़ियों की किस्मत कुछ ही घंटों में चमक जाती है। आईपीएल की हर नीलामी में कुछ ना कुछ सरप्राइस देखने को मिलते हैं और इस बार ईशान किशन भी एक बड़े खिलाड़ी साबित हुए जब उनको मुंबई इंडियंस ने₹15.25 करोड़ की मोटी रकम में खरीद लिया। इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है और तीन मैचों की वनडे सीरीज में कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ कर चुकी है।

रोहित शर्मा ने टीम होटल से शेयर की फोटो-

रोहित शर्मा ने टीम होटल से शेयर की फोटो-

अब टी-20 मुकाबलों की बारी है और टीम इंडिया उसके लिए एकजुट है। ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथियों की एक बड़ी मजेदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वे सभी आईपीएल 2022 की नीलामी को फॉलो कर रहे थे। रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो फोटो शेयर की है उसमें आप युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को होटल रूम में अपनी आंखें टेलीविजन स्क्रीन पर गड़ाए हुए देख सकते हैं। फोटो में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनको मोटी रकम में खरीद लिया गया है।

Recommended Video

    IPL 2022 Auction: Shahrukh Khan Sold to Punjab Kings for INR 9 Crore at Auction | वनइंडिया हिंदी
    ईशान किशन, श्रेयस अय्यर सबसे खुश नजर आए-

    ईशान किशन, श्रेयस अय्यर सबसे खुश नजर आए-

    ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था जबकि श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड रुपए में केकेआर की टीम ने खरीदा। रोहित शर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज में फोटो शेयर की और कहा कि कुछ तनावपूर्ण और कुछ हैप्पी चेहरे।

    फोटो में जो ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं उनको दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया हुआ है और वह कप्तान भी हैं जिन्होंने पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर को रिप्लेस किया था। जबकि सूर्यकुमार यादव को भी मुंबई इंडियंस रिटेन कर चुकी है।

    फोटो में मौजूद शार्दुल ठाकुर और चहल को भी मिली रकम-

    फोटो में मौजूद शार्दुल ठाकुर और चहल को भी मिली रकम-

    यहां पर फोटो शेयर करने तक शार्दुल ठाकुर और चहल की नीलामी नहीं लगी थी लेकिन इन दोनों को भी अच्छी रकम मिली है। शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड रुपए में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा। जबकि युजवेंद्र चहल को 6.5 करोड रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। चहल लेग स्पिनर ओं में सबसे महंगे रहे और अधिकांश लगी स्पिनरों को पहले राउंड में कोई खरीदार ही नहीं मिला।

    नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाजों के अलावा तेज गेंदबाजों को जलवा रहा। अनकैप्ड खिलाड़ियों में राहुल त्रिपाठी, शाहरुख खान जैसे खिलाड़ी छाए रहे जबकि राहुल तेवतिया ने भी 9 करोड़ की रकम जुटाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+