IPL Auction KKR Squad 2025: केकेआर ने लगाई तूफानी प्लेयर्स पर बड़ी बोली, जानिए टीम की पूरी लिस्ट
IPL Auction Kolkata Knight Riders Squad 2025: आईपीएल में तीन बार की चैम्पियन टीम केकेआर ने इस सीजन कुछ अच्छे प्लेयर्स रिटेन किये हैं लेकिन उनको और धांसू खिलाड़ी चाहिए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार टीम के साथ नहीं हैं। गत विजेता केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने ही की थी लेकिन अब काफी बदलाव आया है। नीलामी में कुछ बड़े नाम केकेआर ने खरीदे हैं, वेंकटेश अय्यर को सबसे बड़ी रकम दी है।
रिंकू सिंह को आईपीएल रिटेंशन में केकेआर की तरफ से सबसे बड़ी रकम के साथ रिटेन किया गया था। उनको 13 करोड़ रुपये में रखा गया था। उनके अलावा कुछ और भी खिलाड़ी थे, जिनको रिटेंशन लिस्ट में डाला गया था। अय्यर के साथ सैलरी को लेकर बात नहीं बन पाई।

गौतम गंभीर पिछले सीजन इस टीम के कोच थे। अब कई चीजों में बदलाव होगा। केकेआर की तरफ से आईपीएल के इस सीजन में खरीदे गए प्लेयर्स के बारे में यहाँ जाना जा सकता है। रिटेन और नए प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देख सकते हैं।
केकेआर द्वारा रिटेन और खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट
रिंकू सिंह- 13 करोड़ (रिटेन)
आंद्रे रसेल- 12 करोड़ (रिटेन)
सुनील नारेन- 12 करोड़ (रिटेन)
हर्षित राणा- 4 करोड़ (रिटेन)
रमनदीप सिंह- 4 करोड़ (रिटेन)
वरुण चक्रवर्ती- 12 करोड़ (रिटेन)
वेंकटेश अय्यर- 23.75 करोड़
क्विंटन डी कॉक- 3.60 करोड़
रहमानुल्लाह गुरबाज- 2 करोड़
एनरिक नोकिया- 6.5 करोड़
अंककृष रघुवंशी- 3 करोड़
वैभव अरोड़ा- 1.8 करोड़
मयंक मारकंडे- 30 लाख
रोवमैन पॉवेल- 1.5 करोड़
मनीष पांडे- 75 लाख
स्पेंसर जॉनसन- 2.8 करोड़
लुवनित सिसोदिया- 30 लाख
अजिंक्य रहाणे- 1.5 करोड़
अनुकूल रॉय- 40 लाख
मोईन अली- 2 करोड़
उमरान मलिक- 75 लाख
इन प्लेयर्स को केकेआर ने किया था रिलीज
नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जेसन रॉय, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वैभव अरोड़ा, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन और साकिब हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications