IPL Auction: आखिर क्यों इन 3 खिलाड़ियों का पलड़ा है भारी, बन सकते हैं RCB के कप्तान
IPL Auction: IPL का आज और कल मेगा ऑक्शन होगा, जिसपर हर किसी की नजर है। दो दिन चलनी वाली इस नीलामी में 574 खिलाड़ियों पर अलग-अलग टीमें अपना दांव लगाएंगी। इस नीलामी से पहले आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमे विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल शामिल हैं।
आरसीबी ने फाफ डूप्लेसिस को रिलीज कर दिया है, जोकि पिछले तीन सीजन से टीम के कप्तान थे। ऐसे में हर किसी की नजर इसपर होगी कि आरसीबी की टीम इन नीलामी में किसे अपने टीम के कप्तान के तौर पर चुनेगी। आरसीबी की कप्तानी की रेस में तीन बड़े खिलाड़ी हैं, जिनपर हर किसी की नजर है।

केएल राहुल
आरसीबी के कप्तान की रेस में सबसे आगे केएल राहुल हैं, जिनपर आरसीबी मैनेजमेंट दांव लगा सकता है। केएल राहुल के बाद काफी अनुभव है, वह लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।
दिनेश कार्तिक ने सन्यास ले लिया है, ऐसे में आरसीबी की टीम को एक विकेट कीपर की भी जरूरत है, लिहाजा केएल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
केएल राहुल खुद दक्षिण भारत से आते हैं, जोकि उनके पक्ष में जाता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनका अनुभव काफी अच्छा है और विराट कोहली के साथ उनकी नजदीकी उन्हें टीम के कप्तान के तौर पर प्रबल दाबवेदार बनाती है।
ऋषभ पंत
आरसीबी के संभावित कप्तान की रेस में दूसरा नाम ऋषभ पंत का है। पंत भी विकेट कीपर बल्लेबाज हैं, लिहाजा आरसीबी की दोनों जरूरतों को वो पूरा कर सकते हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रह चुके हैं।
पिछले कुछ सीजन से उन्हें कप्तानी का अनुभव है। आरसीबी कम से कम 7 मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलती है, ऐसे में यहां की कंडीशन पंत को काफी सूट करती है। चोट से वापस आने के बाद से पंत जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में आरसीबी के लिए वह बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
श्रेयस अय्यर
इस रेस में श्रेयस अय्यर का भी नाम शामिल हैं। अय्यर की कप्तानी में केकेआर की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है, ऐसे में आरसीबी की टीम अय्यर को टीम की कप्तानी सौंप कर आईपीएल की ट्रॉफी का सूखा समाप्त करने की कोशिश कर सकती है। पिछले सीजन में टीम को खिताब दिलाने के बाद भी केकेआर ने अय्यर को रिलीज कर दिया है।
विराट कोहली
हालांकि आरसीबी के पास अपने पुराने कप्तान के पास जाने का विकल्प भी खुला है। टीम विराट कोहली को फिर से टीम की कमान सौंप सकती है। कोहली 143 मैचों में आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं। वह 2013 से 2021 तक टीम के कप्तान थे। जिसके बाद फाफ ने उनकी जगह संभाली थी।












Click it and Unblock the Notifications