IPL Auction 2024: CSK ने समीर रिजवी पर पानी की तरह बहाया पैसा, इतने करोड़ में खरीदा
IPL 2024 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन से पहले ही समीर रिजवी का नाम चर्चाओं में था। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना था कि यह अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में बड़ी रकम में खरीदा जाएगा। मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच समीर रिजवी के लिए काफी देर तक बिडिंग देखने को मिली।
शानदार रहा है प्रदर्शन: समीर रिजवी ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू टी-20 फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया था। कानपुर सुपरस्टार टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने गोरखपुर लायंस के लिए महज 49 गेंद में 104 रनों की तेज पारी खेली थी। समीर रिजवी ने जब यह कारनामा किया तो उनका नाम फैंस के बीच पॉपुलर हो गया।

टी-20 में समीर रिजवी का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने अब तक 11 मैचो में 49.16 के औसत से 295 रन बनाए हैं। इस दौरान समीर रिजवी का स्ट्राइक रेट 135 का रहा है। T20 फॉर्मेट में समीर रिजवी के बल्ले से अब तक दो अर्धशतकीय पारियां भी निकली है। यही वजह है कि आईपीएल नीलामी के दौरान उन पर टीमों ने जमकर बोली लगाई।












Click it and Unblock the Notifications