IPL Auction 2024: खूंखार गेंदबाज के लिए आरसीबी ने बहाया पैसा, इतने करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2024: आरसीबी ने आगामी आईपीएल में अपनी गेंदबाजी को सुदृढ़ करने के इरादे से बोली लगाई और धमाका कर दिया। आरसीबी ने अल्जारी जोसेफ को खरीद लिया। कुछ टीमों केस अथ आरसीबी को बिड वॉर का सामना करना पड़ा लेकिन अंत में जीत मिली।

अल्जारी जोसेफ के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला देखने को मिला। हर बार अंत में कूदने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार भी वही किया लेकिन आरसीबी ने पीछा नहीं छोड़ा। आरसीबी की तरफ से जोसेफ को टारगेट करने की रणनीति बनाई थी।

Alzarri Joseph

अंत में अल्जारी जोसेफ को 11 करोड़ 50 लाख रुपये की भारी राशि खर्च करते हुए आरसीबी ने खरीद लिया। इससे पहले आरसीबी की तरफ से पैट कमिंस के लिए बोली लगाई गई थी। उनका बिड वॉर हैदराबाद के साथ चला था लेकिन सफलता नहीं मिली।

अल्जारी जोसेफ के रूप में आरसीबी ने इस नीलामी में अपना पहला खिलाड़ी खरीद लिया। उनको गेंदबाजों के स्लॉट भरने थे, ऐसे में जोसेफ को लेना अच्छा सौदा साबित हो सकता है। हर्षल पटेल जैसे गेंदबाज को इस बार आरसीबी ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इस बार हर्षल को पंजाब ने खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+