IPL Auction 2024: वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप 3 खिलाड़ी जिनको आईपीएल ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा
IPL Auction 2024: दुबई में मंगलवार को आईपीएल ऑक्शन समाप्त हो गया। इसमें कई खिलाड़ियों के ऊपर करोड़ों रुपये के बोली लगी लेकिन बहुत नाम ऐसे भी रहे जिनके दिल के अरमां आंसुओं में बह गए और कोई खरीदने वाला नहीं मिला। अच्छे खिलाड़ी होने के बाद भी उनको किसी ने नहीं खरीदा।
मिचेल स्टार्क सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उनको करीबन 25 करोड़ रुपये की भारी राशि देकर केकेआर ने खरीद लिया। पैट कमिंस भी पीछे नहीं थे और वह भी 20 करोड़ 50 लाख की राशि के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के पास गए लेकिन तीन ऐसे नाम भी रहे जिनको किसी ने नहीं खरीदा।

आदिल राशिद: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा। हालांकि टी20 क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी को लेकर किसी को शक नहीं होना चाहिए। आदिल राशिद ने इस नीलामी के लिए अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी थी। नीलामी में उनका नाम आया लेकिन बोली लगाने वाला कोई नहीं था और वह अनसोल्ड हो गए।
ईश सोढ़ी: इस कीवी क्रिकेटर का नहीं बिकना हैरानी वाली बात कही जा सकती है। ईश सोढ़ी अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास गूगली भी है और रन रोकने की क्षमता भी है। ऐसे में उनको किसी ने नहीं खरीदा, यह चौंकाने वाली बात है। ईश सोढ़ी ने नीलामी के लिए अपनी बेस पर्ची 75 लाख रुपये रखी थी। उनका नाम आने पर किसी भी फ्रेंचाइजी की तरफ से दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।
तबरेज शम्सी: दक्षिण अफ्रीका से आने वाले इस लेफ्ट हैण्ड स्पिनर को भी किसी ने तवज्जो नहीं दी। वह फ़िलहाल दक्षिण अफ्रीकी टीम में सक्रिय हैं और उनको खरीदार मिलने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन नाम आने पर किसी भी टीम की तरफ से हाथ ऊपर नहीं उठाया गया। तबरेज शम्सी ने अपनी बेस प्राइस भी ज्यादा नहीं रखी थी। उन्होंने महज 50 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications