IPL Auction 2023 में अर्श से फर्श पर आ गिरे यह खिलाड़ी, हुआ है करोड़ों रुपए का नुकसान
आईपीएल 2022 में अच्छी खासी मोटी रकम लेने वाले खिलाड़ी इस नीलामी में बहुत घाटे में रहे हैं। इन खिलाड़ियों की बड़े पैमाने पर वेतन कटौती हुई है।

IPL Auction 2023 ने कई मायनों में पिछले सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। इस मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के गेंदबाज सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। सैम करन के अलावा इस मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जो सीधे अर्श से फर्श पर आ गिरे। दरअसल, आईपीएल 2022 में अच्छी खासी मोटी रकम लेने वाले खिलाड़ी इस नीलामी में बहुत घाटे में रहे हैं। इन खिलाड़ियों की बड़े पैमाने पर वेतन कटौती हुई है। इतना ही नहीं कई खिलाड़ी तो ऐसे भी रहे हैं जो पिछले सीजन में करोड़ों रुपए में बिके थे, लेकिन इस नीलामी में वो अपने बेस प्राइज पर ही बिके हैं।
जानिए ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो रहे घाटे में
काइली जैमिसन
आईपीएल मिनी ऑक्शन में जिन खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है उनमें सबसे पहला नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइली जैमिसन हैं, जो पिछली नीलामी में 15 करोड़ के बिके थे, लेकिन इस बार उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। जैमिसन का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए ही था। 2021 में काइली जैमिसन आरसीबी की तरफ से खेले थे। वहीं 2022 में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अलग रहने का फैसला किया था। जैमिसन को इस ऑक्शन में 1500 प्रतिशत का वेतन का नुकसान हुआ है।
रोमारियो शेफर्ड
वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड को आईपीएल 2022 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह इस बार बड़ी बोली को आकर्षित नहीं कर पाए। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ 50 लाख रुपए में खरीदा है। शेफर्ड के वेतन में 1550 प्रतिशत की कटौती हुई है।
ओडियन स्मिथ
वेस्टइंडीज के ही ओडियन स्मिथ पिछली ऑक्शन में 6 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन इस मिनी ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने सिर्फ उनके बेस प्राइज 50 लाख रुपए में खरीदा है। स्मिथ को 1200 प्रतिशत वेतन का नुकसान झेलना पड़ा है।
झाय रिचर्डसन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन साल 2021 में 14 करोड़ रुपए में बिके थे। उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन इस मिनी ऑक्शन में रिचर्डसन जैसे-तैसे 1.5 करोड़ रुपए में बिके हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। यह उनका बेस प्राइज था। रिचर्डसन को 933.33% का नुकसान झेलना पड़ा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications