IPL Auction 2023: सुरेश रैना ने सैम करन को बताया CSK का 'फ्यूचर कैप्टन', कहा- बड़ी बोली लगा सकती है फ्रेंचाइजी

IPL Auction 2023 आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का मंच आज दोपहर डेढ़ बजे से कोच्चि में लगेगा। कुल 407 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिस पर सभी फ्रेंचाइजियों की पैनी नजर रहने वाली है। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं इंग्लैंड के तेज तर्रार गेंदबाज सैम करन, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स से रिलीज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी सैम करन पर सीएसके की नजर रहने वाली है और यह फ्रेंचाइजी इस गेंदबाज को अपने साथ जोड़ने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है।
रैना ने सैम करन को बताया सीएसके का फ्यूचर कैप्टन
आईपीएल ऑक्शन से पहले सैम करन को लेकर सीएसके के ही पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि सैम करन आने चेन्नई सुपर किंग्स के आने वाले कप्तान हो सकते हैं। रैना ने जियो सिनेमा के साथ बातचीत में कहा है, "वास्तव में चेन्नई फ्रेंचाइजी सैम करन को फिर से अपनी टीम में लेना चाहेगी, क्योंकि उन्होंने विश्व कप में और आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं उनके पास लीडरशिप के भी गुण हैं, इसलिए सीएसके भविष्य में उनमें एक कप्तान की तलाश कर सकती है।"
2 विदेशी खिलाड़ी खरीदेगी सीएसके!
आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी से पहले 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में अब 20.45 करोड़ रुपए बचे हैं और इतने रुपयों में अधिकतम 7 स्लॉट भरने होंगे। इनमें से दो स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा को रिलीज करने के बाद सीएसके को एक बेहतरीन ऑलराउंडर की भी तलाश होगी। ऐसे में सैम करन इस कमी की भरपाई कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications