IPL Auction 2023: पिता ने ऑटो चलाकर बनाया था क्रिकेटर, नीलामी में बेटे पर बरसा पैसा, मिले 5 करोड़ 50 लाख

IPL Auction 2023, Mukesh Kumar: दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 5 करोड़ 50 लाख में खरीदकर अपनी गेंदबाजी को और मजबूती करने का काम किया है।

IPL Auction 2023

IPL Auction 2023, Mukesh Kumar: आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरस रहे हैं। सैम कुर्रन इस आईपीएल ऑक्शन में सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सैम कुर्रन को पंजाब किंग्स की टीम ने 18 करोड़ पचास लाख में अपने साथ जोड़ा है। वहीं कैमरुन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख में खरीदने का काम किया। इसके अलावा बेन स्टोक्स को चेन्नई की टीम में 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा।

मुकेश कुमार को मिले 5 करोड़ 50 लाख

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर आईपीएल ऑक्शन में जमकर पैसे बरसे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच मुकेश कुमार के लिए जंग देखने को मिली। 20 लाख के बेस प्राइस में नीलामी में शामिल मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। पहली बार आईपीएल में खेलने वाले मुकेश कुमार के लिए यहां तक का सफर कतई आसान नहीं था।

पिता ने ऑटो चलाकर बनाया क्रिकेटर

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार के पिता ऑटो चलाते थे। मुकेश के पिता की साल 2019 में ब्रेन स्टोक्स से मौत हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मुकेश कुमार का भारतीय टीम में चयन किया गया था। लेकिन इस सीरीज पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुकेश कुमार का घरेलू टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दिल्ली की तरफ से अब पहली बार मुकेश आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे।

सैम कुर्रन और कैमरुन पर बरसे पैसे

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रन 18 करोड़ 50 लाख में पंजाब किंग्स की टीम में गए हैं। कैमरुन ग्रीन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 करोड़ 50 लाख में खरीदने का काम किया है। वहीं बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं। स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा गया है। मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदने का काम किया है। निकोलस पूरन को लखनऊ की टीम ने 16 करोड़ में खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+