कभी 14 करोड़ रुपये में रिटेन होकर बनाया गया था टीम का कप्तान, अब सिर्फ दो करोड़ में बिका यह खिलाड़ी

IPL Auction 2023: केन विलियमसन की पहली बोली लगी और उनका बेस प्राइज था 2 करोड़ था। लेकिन गुजरात के अलावा उन पर किसी भी दूसरी टीम ने बोली नहीं लगाई।

IPL Auction 2023

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में सबसे पहला नाम केन विलियमसन का पुकारा गया। केन विलियमसन के लिए गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई। गुजरात के अलावा किसी भी टीम ने विलियमसन को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। केन विलियमसन अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात के लिए खेलते दिखाई देंगे। विलियमसन इससे पहले हैदराबाद टीम का हिस्सा थे।

केन विलियमसन को मिले दो करोड़

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को गुजरात टाइटंस ने खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। केन विलियमसन टीम की मिडल ऑर्डर कमान को संभालने का काम कर सकते हैं। हैदराबाद के लिए लंबे समय तक केन विलियमसन यह कारनामा करते रहे हैं। गुजरात को अपने इस खिलाड़ी से अब काफी उम्मीदें होंगी। गुजरात को विलियमसन जैसे बल्लेबाज की जरूरत भी थी।

निराशाजनक रहा था पिछला आईपीएल

केन विलियमसन को हैदराबाद की टीम ने 14 करोड़ में रिटेन कर अपना कप्तान बनाया था। लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। पिछले सीजन अधिकतर मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश ही रहा था। विलियमसन ने पिछले सीजन में 13 मैचों में 20 से भी कम औसत और 93.50 की स्ट्राइक रेट के साथ केवल 216 रन ही बनाए। पिछले सीजन वह सिर्फ एक ही अर्धशतक बना पाए थे।

इन खिलाड़ियों को भी मिली नई टीम

चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइज 50 लाख में ही खरीद लिया है। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। वहीं केकेआर से पहले रहाणे दिल्ली के लिए भी खेल चुके हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल अब हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+