IPL Auction 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदे 13 खिलाड़ी, यह रही सभी खिलाड़ियों की लिस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में कुछ बड़े नाम शामिल किये। वहीँ कुछ युवाओं को भी अपनी टीम में शामिल करते हुए इसमें मिश्रण किया।
IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मजबूत टीम बनाने के इरादे से शानदार बिड्स की। हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल जैसे अनुभवी को अपने साथ शामिल करने के अलावा कुछ बेहतरीन विदेशी खिलाड़ी भी टीम में शामिल किये। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अब पूरे 25 खिलाड़ी हो गए हैं। हालांकि उनके पर्स में 6 करोड़ 55 लाख रूपये बच गए। देखा जाए तो उन्होंने इसका सही उपयोग किया है।

सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक रहे
हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक पर बड़ी बोली लगने की सम्भावना थी और ऐसा ही देखने को मिला। हैदराबाद ने इस तूफानी बल्लेबाज को 13 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि के साथ खरीदा। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ब्रूक के ऊपर बड़ी बोली लगेगी और हैदराबाद के मालिक पूरा मन बनाकर उनको खरीदने के लिए आए थे।

मयंक अग्रवाल को भी सनराइजर्स ने खरीदा
मयंक अग्रवाल के ऊपर हैदराबाद की नज़रें पहले से थी। जब पंजाब किंग्स ने उनको रिलीज किया था, उस समय अटकलें थी कि मयंक अग्रवाल को हैदराबाद में शामिल किया जा सकता है। उनके पास कप्तानी का अनुभव एक प्लस पॉइंट है और हैदराबाद के पास फ़िलहाल कोई कप्तान नहीं है। मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 करोड़ 25 लाख रूपये की भारी रकम के साथ खरीदा। इस तरह उनके खेमे में एक अनुभवी ओपनर बल्लेबाज शामिल हो गया। मयंक अग्रवाल पिछले सीजन आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। इस बार उनको रिलीज करते हुए शिखर धवन को टीम का कप्तान बना दिया गया था। अब हैदराबाद ने मौके का फायदा उठाते हुए उनको शामिल किया है।

SRH में नए खरीदे गए खिलाड़ी
हैरी ब्रुक (13.25 करोड़ रुपये), मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़ रुपये), हेनरिक क्लासेन (5.25 करोड़ रुपये), आदिल राशिद (2 करोड़ रुपये), मयंक मारकंडे (50 लाख रुपये), विवरांत शर्मा (2.6 करोड़ रुपये), समर्थ व्यास (20 लाख रुपये), संवीर सिंह (20 लाख रुपये), उपेंद्र यादव (25 लाख रुपये), मयंक डागर (1.8 करोड़ रुपये), नीतीश कुमार रेड्डी (20 लाख रुपये), अकील होसेन (1 करोड़ रुपये), अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख रूपये)।
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विव्रांत शर्मा, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक डागर, नितीश कुमार रेड्डी, अकील होसैन, अनमोलप्रीत सिंह, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications