Lucknow Super Giants Full Squad: लखनऊ सुपर जायंट्स में तूफानी खिलाड़ी, ऐसी है पूरी टीम
आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरी तरह से मजबूत टीम बनाने का प्रयास करते हुए कुछ खिलाड़ी खरीदे हैं। निकोलस पूरन उनमें एक अहम नाम है।

IPL Auction 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुछ महंगे खिलाड़ी खरीदे। जिन नामों को लखनऊ ने टारगेट किया था, उनको खरीदने के लिए बिड वॉर में भी हिसा लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में कुल 10 नए खिलाड़ी शामिल किये। पर्स में पैसे बचाने के बाद भी लखनऊ ने जिन नामों को टारगेट किया था, उनको खरीद लिया। टीम में कोई भी स्लॉट खाली नहीं है। इस सीजन लखनऊ का गेम देखने लायक होगा।

निकोलस पूरन सबसे महंगे खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को अपने साथ शामिल करने के बारे में पहले ही योजना और राशि तय कर ली थी। उसके हिसाब से ही लखन'ऊ ने बिड वॉर में हिस्सा लिया। निकोलस पूरन को खरीदने के लिए कई टीमें आगे आई लेकिन 16 करोड़ रूपये की रकम के साथ लखनऊ ने उनको अपने साथ शामिल कर लिया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी को देखते हुए सुपर जायंट्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का निर्णय लिया।

जयदेव उनादकट को भी लखनऊ ने खरीदा
भारतीय टेस्ट टीम में एक दशक बाद वापस आने वाले जयदेव उनादकट को लखनऊ ने 50 लाख रूपये बेस प्राइस के साथ खरीद लिया। जयदेव उनादकट के अलावा कम राशि में कुछ और नाम भी उन्होंने अपने साथ शामिल किये। अंतिम समय में लखनऊ ने यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युधवीर चरक आदि खिलाड़ियों को भी अपने साथ शामिल कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम इस प्रकार है
नए खरीदे गए खिलाड़ी: निकोलस पूरन (16 करोड़ रुपये), जयदेव उनादकट (50 लाख रुपये) यश ठाकुर (45 लाख रुपये), रोमारियो शेफर्ड (50 लाख रुपये), डेनियल सैम्स (75 लाख रुपये), अमित मिश्रा (50 लाख रुपये), प्रेरक मांकड़ (20 लाख रुपये), स्वप्निल सिंह (20 लाख रुपये), नवीन-उल-हक (50 लाख रुपये), युधवीर चरक (20 लाख रुपये)।
पूरी टीम: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, कर्ण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, देनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युधवीर चरक।












Click it and Unblock the Notifications