VIDEO: मुझे IPL से बाहर करने वाले अनिल कुंबले अब खुद बाहर हैं, क्रिस गेल की कड़ी प्रतिक्रिया, वीडियो वायरल

क्रिस गेल को पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन हटा दिया था। कुंबले टीम के कोच थे। अब कुंबले भी इस बार बतौर कोच हटाए जा चुके हैं।

Anil Kumble

Chris Gayle takes dig at Anil Kumble: क्रिस गेल के आईपीएल करियर में सात साल आरसीबी के साथ बीते और बाद में वह पंजाब किंग्स के पास चले गए। पंजाब के साथ भी वह चार साल तक रहे। इस दौरान उनको उस तरह से मौके नहीं मिले, जैसे आरसीबी के साथ मिलते थे। 2021 के बाद गेल को पंजाब किंग्स ने भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। उस समय अनिल कुंबले टीम के कोच थे। इस बाद कुंबले को भी कोच पद से हटा दिया गया है। इसे लेकर गेल ने मजाकिया बात कही है। गेल ने जियो सिनेमा के कार्यक्रम में कुंबले को एक तरह से ट्रोल किया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

गेल ने पंजाब टीम की अस्थिरता के बारे में बात करते हुए कहा कि मेगा ऑक्शन के एक साल बाद ही टीम ने कप्तान बदल दिया। इसके अलावा कोच के बारे में भी बात की गई। गेल ने कहा कि मैं दुर्भाग्यशाली रहा, उन्होंने खुद को टीम से बाहर करने को लेकर ऐसा कहते हुए कुंबले की तरफ देखा। हँसते हुए कुंबले ने कहा कि अब हम दोनों बराबर हैं। कुंबले को भी इस साल कोच के पद से मुक्त कर दिया गया था।

इसके बाद गेल ने हँसते हुए कहा कि मैं बदकिस्मत टीम में कई बार रहा हूँ। अनिल भी अब उस टीम में नहीं हैं। उन्होंने मुझे बदल दिया और टीम ने अनिल को बदल दिया। यही कारण है कि अब वह मेरे पास में बैठे हैं। इसके बाद स्टूडियो में सबकी हँसी छूट जाती है। गेल ने मजाक करते हुए कुंबले को ट्रोल कर दिया।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे बड़ी बिड देखने को मिली। सैम करन को उन्होंने 18 करोड़ 50 लाख रूपये की रकम के साथ खरीद लिया। लीग के इतिहास में इतनी बड़ी बोली अन्य किसी भी खिलाड़ी के लिए नहीं लगी। पंजाब को अब भी पहली खिताबी जीत का इंतजार है। अब तक एक बार भी किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल का टाइटल नहीं जीत पाई है। पिछले साल के कप्तान मयंक अग्रवाल को हटाकर उनकी जगह इस बार शिखर धवन को कमान थमा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+