IPL Auction: तूफानी गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले, महंगे बिके ये तीन विदेशी बॉलर, एक को मिले 10 करोड़
बेंगलुरु, 12 फरवरी: आईपीएल को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है लेकिन बेहतरीन तेज गेंदबाजी की डिमांड हमेशा रही है। यही वजह है केकेआर ने पिछले सीजन में पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। कमिंस इस बार भले ही अपनी उस कीमत से आधे में बिके हों लेकिन न्यूजीलैंड के सुपर फास्ट बॉलर लॉकी फर्ग्सुन 10 करोड़ की रकम पाने में कामयाब रहे। लॉकी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा। इस टीम के पास मोहम्मद शमी जैसा क्वालिटी तेज गेंदबाज भी है।
Recommended Video

आईपीएल में स्पीड का जलवा-
फर्गुसन को हम तूफानी गति और डेक पर हिट करके उछाल करने की क्षमता के लिए जानते हैं। यह कीवी तेज गेंदबाज बहुत बढ़िया काम करते हुए अब अपने हुनर का रिवॉर्ड पा रहा है। इसके बाद आईपीएल 2022 ऑक्शन में बारी ऑस्ट्रेलिया के सटीक बॉलर जोश हेजलवुड की थी जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने जलवे दिखाए हैं। हेजलवुड को 7.75 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीद लिया।

मार्क वुड को भी अच्छी कीमत मिली-
इसके बाद एक और सुपर फास्ट बॉलर के तौर पर मार्क वुड की एंट्री हुई जिनको लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा। मार्क वुड इंग्लैंड के तूफानी बॉलर हैं जो भारतीय परिस्थितियों में अपनी गति से विपक्षी बल्लेबाजों को तंग कर सकते हैं। मार्क वुड की बात करें तो उन्होंने अभी तक आईपीएल में केवल एक ही मैच खेला है और भी उम्मीद करेंगे की नई टीम के साथ एक बढ़िया शुरुआत कर पाए। वह 19 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 24.08 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। वुड ने टेस्ट मैचों में भी इंग्लैंड की ओर से प्रभावित किया है और उनको अपनी गति की वजह से अक्सर देकर मिलते रहे हैं।

जोश हेजलवुड पुराने दिग्गज-
वही जोश हेजलवुड पुराने दिग्गज हैं जिन्होंने आईपीएल में 12 मुकाबले खेलकर 12 ही विकेट हासिल किए हैं और वे एक नई टीम के साथ बढ़िया शुरुआत करते करने की ओर देख रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 25 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में गजब का प्रदर्शन किया है जहां पर वे 36 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं और उनका औसत 19.97 का रहा है। लॉकी फर्गुसन भी 22 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं और 27 की औसत से 24 विकेट ले चुके हैं लेकिन टी-20 इंटरनैशनल में उनका प्रदर्शन बहुत ही मारक हैं जहां पर वह 15 मुकाबलों में 15.4 की औसत से 25 विकेट हासिल कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications