IPL Auction: साढ़े छह करोड़ में दिल्ली के हुए मिशेल मार्श, अंबाती रायडु के लिए SRH से टकराया CSK

बेंगलुरु, 12 फरवरी: आईपीएल 2020 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श पर सबकी नजरें थी क्योंकि उनकी बोली काफी ऊंची जाने की उम्मीद थी। मिशेल मार्च का बेस प्राइस ₹2 करोड़ था और यहां से उनकी बोली धीरे-धीरे आगे बढ़ने शुरू हुई जो 5 करोड पर जाकर हल्का विराम ले गई लेकिन उसके बाद हैदराबाद की टीम ने तुरंत रकम आगे बढ़ा दी और फिर दिल्ली की टीम ने भी अपनी बोली लगा दी और मिशेल मार्च 5.30 करोड़ की बोली तक चले गए।

IPL Auction 2022: Mitchell Marsh goes with Delhi Capitals, Ambati Rayudu back in CSK

Recommended Video

    IPL Mega Auction 2022: Deepak Chahar back in CSK in whooping amout of 14 crore | वनइंडिया हिन्दी

    दिल्ली कैपिटल्स इस दौरान ऑलराउंडर को खरीदने के लिए उत्सुक दिखाई दी और उसने 6 करोड की बोली लगा दी। इसके बाद बोली में एक विराम फिर आया और सभी टीमों ने गुप्तगू करनी शुरू की लेकिन 6 करोड की बोली अटकी रही जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने 6.25 करोड़ की बोली लगाकर मामले को आगे बढ़ाया और दिल्ली ने इसको फिर से साढ़े छह करोड़ कर दिया। यहां पर दिल्ली ऑल राउंडर को छोड़ने के मूड में नहीं दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही यह खिलाड़ी 6.30 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स के नाम हो गया।

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम में रिकी पोंटिंग भी आस्ट्रेलियाई कोच है और यहां पर मिशेल मार्च को ऑलराउंडर की भूमिका दी गई है जहां पर वे फिनिशिंग भी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। दिल्ली कैपिटल ने इससे पहले डेविड वार्नर को 6.25 करोड़ में खरीदा। इसके बाद एक और विदेशी आलराउंडर की बारी थी और यह थे एक करोड़ के बेस प्राइस वाले मोहम्मद नबी। लेकिन मोहम्मद नबी के ऊपर किसी ने बोली नहीं लगाई।

    अंबाती रायडु की घर वापसी-

    बोली में इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू का दौर शुरू हुआ और सीएसके अपने इस खिलाड़ी को लेने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दिया लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद भी शुरुआती बोली में बराबर की टक्कर देता रहा जिसके चलते रायडू की बोली चार करोड़ 80 लाख तक चली गई। माना जा रहा था कि सीएसके की टीम अपने खिलाड़ी को खरीदने के लिए उत्सुक होगी लेकिन एसआरएच ने भी यहां सबको सरप्राइज किया और रायडू को सनराइजर्स हैदराबाद साढ़े 5 करोड रुपए तक ले आया।

    रायडु यहीं नहीं रुके क्योंकि एसआरएस साढ़े छह करोड़ पर पहुंच गया और फिर सीएसके ने 25 लाख रुपए और बढ़ा दिए और अंबाती रायडु सीएसके के हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+