IPL Auction : जानिए किस टीम ने किसे खरीदा, कितना बचा है पैसा, ये रही पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले दिन देशी खिलाड़ियों पर भी खूब पैसा बरसता हुआ दिखा। ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वह युवराज सिंह (2015 में 16 करोड़ रुपए) के बाद आईपीएल नीलामी के इतिहास में भारत का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी रहा। वहीं 10 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए अवेश खान आईपीएल 2022 की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। जबकि सीएसके और एमआई आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के पहले दिन बहुत सक्रिय नहीं थे। उन्होंने नीलामी के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। चेन्नई ने ऑलराउंडर दीपक चाहर को वापस खरीदने के लिए 14 करोड़ रुपए का भुगतान किया। भारत के तेज गेंदबाजों ने 5 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, आवेश और प्रसिद्ध कृष्णा भारत के कुछ ऐसे तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने शनिवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। आइए जानें पहले दिन किस टीम में काैन खिलाड़ी गया। देखिए पूरी लिस्ट-

यह भी पढ़ें- IPL Auction : धोनी ने जाने नहीं दिए पुराने साथी, इन 5 क्रिकेटरों को फिर कर लिया शामिल
आईपीएल 2022 नीलामी: सभी 10 टीमों में खिलाड़ियों की पूरी सूची
चेन्नई सुपर किंग्स-
रिटेन किए गए खिलाड़ी
रवींद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये), एमएस धोनी (12 करोड़ रुपये), मोईन अली (8 करोड़ रुपये), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
तुषार देशपांडे- भारतीय गेंदबाज- 20,00,000
अंबाती रायुडू- भारतीय विकेटकीपर- 6,75,00,000
दीपक चाहर- भारतीय गेंदबाज- 14,00,00,000
के.एम. आसिफ- भारतीय गेंदबाज- 20,00,000
ड्वेन ब्रावो- ओवरसीज ऑलराउंडर- 4,40,00,000
रॉबिन उथप्पा- भारतीय बल्लेबाज- 2,00,00,000
कुल खिलाड़ी- 10, शेष राशि- 20.45 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी
ऋषभ पंत (16 करोड़ रुपये)
अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये)
पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़ रुपये)
एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
शार्दुल ठाकुर- भारतीय गेंदबाज- 10,75,00,000
मिशेल मार्श- ओवरसीज ऑलराउंडर- 6,50,00,000
मुस्तफिजुर- रहमान प्रवासी गेंदबाज- 2,00,00,000
के.एस. भारत- भारतीय विकेट कीपर- 2,00,00,000
डेविड वॉर्नर- ओवरसीज बैट्समैन- 6,25,00,000
कुलदीप यादव -भारतीय गेंदबाज- 2,00,00,000
अश्विन हेब्बर- भारतीय बल्लेबाज- 20,00,000
कमलेश नागरकोटी- भारतीय ऑलराउंडर- 1,10,00,000
सरफराज खान- भारतीय ऑलराउंडर- 20,00,000
कुल खिलाड़ी -13, शेष राशि - 16.50 करोड़ रु
गुजरात टाइटन्स
ड्राफ्टड खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या (15 करोड़ रुपये)
राशिद खान (15 करोड़ रुपये)
शुभमन गिल (8 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
नूर अहमद- विदेशी गेंदबाज- 30,00,000
जेसन रॉय- ओवरसीज बैट्समैन- 2,00,00,000
मोहम्मद शमी- भारतीय गेंदबाज- 6,25,00,000
राहुल तेवतिया- भारतीय ऑलराउंडर- 9,00,00,000
अभिनव सदरंगानी- भारतीय बल्लेबाज- 2,60,00,000
लॉकी फर्ग्यूसन- प्रवासी गेंदबाज- 10,00,00,000
आर. साई किशोर- भारतीय गेंदबाज- 3,00,00,000
कुल खिलाड़ी - 10, शेष राशि - - 18.85 करोड़ रु
कोलकाता नाइट राइडर्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी
आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये)
वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़ रुपये)
वेंकटेश अय्यर (8 करोड़ रुपये)
सुनील नरेन (6 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
शिवम मावी- भारतीय ऑलराउंडर- 7,25,00,000
शेल्डन जैक्सन- भारतीय विकेट कीपर- 60,00,000
पैट कमिंस- ओवरसीज ऑलराउंडर- 7,25,00,000
श्रेयस अय्यर- भारतीय बल्लेबाज -12,25,00,000
नितीश राणा- भारतीय ऑलराउंडर- 8,00,00,000
कुल खिलाड़ी- - 9, शेष राशि - 12.65 करोड़ रु
लखनऊ सुपर जायंट्स
ड्राफ्टड खिलाड़ी
केएल राहुल (17 करोड़ रुपये)
मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़ रुपये)
रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
आवेश खान- भारतीय गेंदबाज- 10,00,00,000
क्विंटन डी- कॉक ओवरसीज विकेट कीपर- 6,75,00,000
मार्क वुड- ओवरसीज बॉलर- 7,50,00,000
मनीष पांडे- भारतीय बल्लेबाज- 4,60,00,000
जेसन होल्डर- ओवरसीज ऑलराउंडर- 8,75,00,000
दीपक हुड्डा- भारतीय ऑलराउंडर- 5,75,00,000
क्रुणाल पंड्या- भारतीय ऑलराउंडर- 8,25,00,000
अंकित सिंह- राजपूत भारतीय गेंदबाज- 50,00,000
कुल खिलाड़ी - 11, शेष राशि - 6.95 करोड़ रु
मुंबई इंडियंस
रिटेन किए गए खिलाड़ी
रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये)
जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये)
सूर्यकुमार यादव (8 करोड़ रुपये)
कीरोन पोलार्ड (6 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
तुलसी थंपी- भारतीय गेंदबाज- 30,00,000
मुरुगन अश्विन- भारतीय गेंदबाज- 1,60,00,000
डेवाल्ड ब्रेविस- ओवरसीज बल्लेबाज- 3,00,00,000
ईशान किशन- भारतीय विकेट कीपर- 15,25,00,000
कुल खिलाड़ी - 8, शेष राशि - 27.85 करोड़ रु
पंजाब किंग्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी
मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये)
अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
जितेश शर्मा- भारतीय विकेट कीपर- 20,00,000
शाहरुख खान- भारतीय ऑलराउंडर- 9,00,00,000
जॉनी बेयरस्टो- ओवरसीज विकेट कीपर- 6,75,00,000
हरप्रीत बराड़- भारतीय ऑलराउंडर- 3,80,00,000
शिखर धवन- भारतीय बल्लेबाज- 8,25,00,000
इशान पोरेल- भारतीय गेंदबाज- 25,00,000
कगिसो रबाडा- प्रवासी गेंदबाज- 9,25,00,000
राहुल चाहर- भारतीय गेंदबाज- 5,25,00,000
प्रभसिमरन सिंह- भारतीय विकेट कीपर- 60,00,000
कुल खिलाड़ी - 11, शेष राशि - 28.65 करोड़ रु
राजस्थान रॉयल्स
रिटेन किए गए खिलाड़ी
संजू सैमसन (14 करोड़ रुपये)
जोस बटलर (10 करोड़ रुपये)
यशस्वी जायसवाल (4 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
केसी करियप्पा- भारतीय गेंदबाज- 30,00,000
रियान पराग- भारतीय ऑलराउंडर- 3,80,00,000
ट्रेंट बोल्ट- ओवरसीज बॉलर- 8,00,00,000
आर अश्विन- भारतीय ऑलराउंडर- 5,00,00,000
युजवेंद्र चहल- भारतीय गेंदबाज- 6,50,00,000
शिमरोन हेटमायर- ओवरसीज बैट्समैन- 8,50,00,000
प्रसिद्ध कृष्णा- भारतीय गेंदबाज- 10,000,00,000
देवदत्त पडिक्कल- भारतीय बल्लेबाज- 7,75,00,000
कुल खिलाड़ी- 11, शेष राशि- 12.15 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर
रिटेन किए गए खिलाड़ी
विराट कोहली (15 करोड़ रुपये)
ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़ रुपये)
मोहम्मद सिराज (7 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
फाफ डू प्लेसिस- ओवरसीज बल्लेबाज- 7,00,00,000
अनुज रावत- भारतीय विकेट कीपर- 3,40,00,000
जोश हेजलवुड- ओवरसीज बॉलर- 7,75,00,000
आकाश दीप- भारतीय गेंदबाज- 20,00,000
शाहबाज अहमद- भारतीय ऑलराउंडर- 2,40,00,000
दिनेश कार्तिक- भारतीय विकेट कीपर- 5,50,00,000
हर्षल पटेल- भारतीय ऑलराउंडर- 10,75,00,000
वानिंदु हसरंगा- ओवरसीज ऑलराउंडर- 10,75,00,000
कुल खिलाड़ी-11, शेष राशि- 9.25 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद
रिटेन किए गए खिलाड़ी
केन विलियमसन (14 करोड़ रुपये)
अब्दुल समद (4 करोड़ रुपये)
उमरान मलिक (4 करोड़ रुपये)
खरीदे गए खिलाड़ी:
निकोलस पूरन- ओवरसीज विकेट कीपर- 10,75,00,000
जगदीश सुचित- भारतीय गेंदबाज- 20,00,000
श्रेयस गोपाल- भारतीय गेंदबाज- 75,00,000
कार्तिक त्यागी- भारतीय गेंदबाज- 4,00,00,000
वाशिंगटन सुंदर- भारतीय ऑलराउंडर- 8,75,00,000
भुवनेश्वर कुमार- भारतीय गेंदबाज- 4,20,00,000
टी. नटराजन- भारतीय गेंदबाज- 4,00,00,000
प्रियम गर्ग- भारतीय बल्लेबाज- 20,00,000
अभिषेक शर्मा- भारतीय ऑलराउंडर- 6,50,00,000
राहुल त्रिपाठी- भारतीय बल्लेबाज- 8,50,00,000
कुल खिलाड़ी-13, शेष राशि- 20.15 करोड़ रुपये












Click it and Unblock the Notifications