IPL में फिर देखने को मिलेगी 'ऑरिजनल 360' की एंट्री, डिविलियर्स ने खुद दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली, 24 मई: आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम आरसीबी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने पुष्टि की कि वह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी करेंगे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सेट-अप में शामिल होंगे। डिविलियर्स ने हालांकि अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन इस बात की लगभग पुष्टि हो गई है कि वह एक खिलाड़ी के रूप में आरसीबी में वापसी नहीं करेंगे।

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले शामिल हो सकते हैं

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले शामिल हो सकते हैं

वह आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले एक सलाहकार या मेंटर के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं।

जानकारी की लिए बता दें कि विराट कोहली पहले ही इस बात पर रोशनी डाल चुके थे। उन्होंने ये बात उगलकर मुंह पर उंगुली रख ली थी। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दानिश सैत के साथ बातचीत में संकेत दिया था कि डिविलियर्स के अगले साल आरसीबी टीम में शामिल होने की संभावना है।

दूसरे घर का दौरा करना चाहता हूं

दूसरे घर का दौरा करना चाहता हूं

अब डिविलियर्स ने वीयूएसपोर्ट को बताया, "मुझे खुशी है कि विराट ने इसकी पुष्टि की है।"

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह पूरी क्षमता से भरा हुआ चिन्नास्वामी स्टेडियम (आरसीबी का घरेलू मैदान) देखना पसंद करेंगे।

एबी ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, हमने अभी इस पर कुछ भी तय नहीं किया है, लेकिन मैं अगले साल आईपीएल के आसपास रहूंगा, मुझे इसकी याद आ रही है, अभी तक पता नहीं किस लेवल पर मेरा जुड़ाव वहा होगा। मैंने सुना है कि अगले कुछ मैच बैंगलोर में हो सकते हैं और मैं अपने दूसरे घर का दौरा करना चाहता हूं। और चिन्नास्वामी स्टेडियम को पूरी क्षमता से देखना चाहता हूं - मैं इसके लिए उत्सुक हूं।"

कोहली ने किया था खुलासा

कोहली ने किया था खुलासा

डिविलियर्स आखिरी बार आईपीएल 2021 में आरसीबी के लिए खेले थे लेकिन उन्होंने इस साल कैश-रिच लीग में नहीं लौटने का फैसला किया। कोहली ने इस सीजन से पहले आरसीबी के कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह डिविलियर्स को बहुत याद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही आरसीबी में शामिल हो जाएंगे।

 आईपीएल के सबसे सफल विदेशी क्रिकेटरों में से एक

आईपीएल के सबसे सफल विदेशी क्रिकेटरों में से एक

कोहली ने पहले दानिश सैत को बताया था, "मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं उनसे नियमित रूप से बात करता हूं, काफी नियमित रूप से। वह मुझे मैसेज करते रहते हैं। वह हाल ही में अमेरिका में गोल्फ देख रहे थे। मुझे बताया कि वह वहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसका लुत्फ ले रहे थे। वह आरसीबी को बहुत उत्सुकता से देख रहे हैं और उम्मीद है कि अगले साल यहां किसी भूमिका के साथ होंगे।"

डिविलियर्स आईपीएल के सबसे सफल विदेशी क्रिकेटरों में से एक हैं। वे 2011 में आरसीबी में चले गए और पिछले साल तक फ्रेंचाइजी के लिए 11 सीजन खेले। दाएं हाथ का यह शानदार बल्लेबाज आरसीबी का दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है, जिसने 157 मैचों में 4522 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+