CSK vs PBKS: टी20 वर्ल्ड कप टीम में आते ही डाले हथियार, चेन्नई-पंजाब मैच में फ्लॉप हुए 3 भारतीय खिलाड़ी

CSK vs PBKS: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल किये गए हैं, जिनको आईपीएल में देखकर लिया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच में 3 खिलाड़ी खेल रहे थे, उनको टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है।

उम्मीदें तो थीं कि वर्ल्ड कप टीम में आने के बाद इन खिलाड़ियों का बल्ला बोलेगा या गेंदबाजी चमकेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया में शामिल तीनों ही खिलाड़ियों ने अपने हथियार डाल दिए और फ्लॉप साबित हुए। इनमें से एक का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इससे पहले मुंबई-लखनऊ मैच में भी यही हुआ था।

csk vs pbks

वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के बचे हुए मैचों में खेलते हुए खुद को तैयार करने का यह मौका है लेकिन चेन्नई और पंजाब के मैच में तो ऐसा कहीं देखने को नहीं मिला। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण जरुर होना चाहिए।

शिवम दुबे: चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए शिवम दुबे ने इस सीजन धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दुबे ने करीबन 172 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है और 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। इस मैच में शिवम दुबे गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने।

रविन्द्र जडेजा: इस सीजन जडेजा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है लेकिन वर्ल्ड कप टीम में उनको शामिल किया गया है। जडेजा को आज के मैच में बैटिंग करने के लिए चौथे नम्बर पर भेजा गया लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। रविन्द्र जडेजा 4 गेंदों का सामना कर महज 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

अर्शदीप सिंह: चेन्नई के दो खिलाड़ियों के बाद पंजाब के लिए खेल रहे अर्शदीप सिंह का हाल भी कुछ खराब ही रहा। अन्य गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में सफल रहे लेकिन अर्शदीप ने फिफ्टी जमा दी। अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवरों में 52 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया। उनको भी टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+