LSG vs RCB: क्यों विराट कोहली को आरसीबी की प्लेइंग इलेवन से किया गया बाहर? क्या है मुख्य वजह
।LSG vs RCB: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच आरसीबी के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसमें राहत भी है और थोड़ी चिंता भी है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चल रहे मुकाबले में जब टॉस हुआ, तो प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली का नाम न देखकर फैंस चौंक गए।
विराट कहानी में ट्विस्ट यह है कि किंग कोहली मैच से बाहर नहीं हैं, बल्कि एक खास रणनीति के तहत उन्हें बैकअप में रखा गया है। दरअसल, पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के दौरान विराट के टखने में खिंचाव आ गया था।

क्यों है विराट कोहली बाहर?
उस रात वह मैदान पर दोबारा नहीं लौटे और उन्हें ड्रेसिंग रूम में ही समय बिताना पड़ा। इसके बाद से ही उनकी फिटनेस को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। हालांकि, बेंगलुरु पहुंचने के बाद विराट ने नेट प्रैक्टिस में पसीना बहाया और 45 मिनट तक बल्लेबाजी की, जिससे साफ हो गया कि उनका बल्ला खामोश रहने वाला नहीं है। कोहली को मुख्य इलेवन से बाहर रखते हुए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रखा गया है, इससे वह बैटिंग कर लेंगे। आईपीएल इतिहास में कोहली पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं।
इसका मतलब यह है कि विराट को 20 ओवर तक मैदान पर दौड़-भाग और फील्डिंग करने का रिस्क नहीं लेना होगा। वह सिर्फ अपनी टीम की बल्लेबाजी के दौरान क्रीज पर उतरेंगे और अपनी आक्रामक बैटिंग से लक्ष्य का पीछा करने में मदद करेंगे।
आरसीबी की टीम में बदलाव
इससे पहले रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया, उन्होंने चेज करने की बात कही। टीम में डफी को आज बाहर करते हुए जोश हेजलवुड को वापस बुलाया गया है। आरसीबी के लिए घरेलू फैन्स का एडवांटेज है, कोहली को बेंगलुरु में खेलते हुए हमेशा से रन बनाने का शौक रहा है। आरसीबी इस सीजन अपनी चौथी जीत की तलाश में है, तो लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications