IPL 2026: क्यों बदल जाएगा RCB की जर्सी का रंग? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में दिखेगा बदलाव

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के प्रशंसक एक बार फिर अपने पसंदीदा सितारों को लाल नहीं, बल्कि हरे रंग की जर्सी में मैदान पर उतरते देखेंगे। 18 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में RCB अपनी प्रतिष्ठित 'गो ग्रीन' मुहिम को जारी रखेगी।

RCB का यह कदम केवल एक जर्सी बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह खास जर्सी पूरी तरह से रीसाइकिल किए गए कचरे से बनाई गई है। RCB दुनिया की पहली ऐसी T20 फ्रैंचाइजी है जिसने 'कार्बन न्यूट्रल' होने का दर्जा हासिल किया है।

RCB

मैच के दौरान स्टेडियम में कचरा प्रबंधन और ऊर्जा के लिए सोलर पावर का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। इस सफर में RCB केवल खुद ही नहीं है, बल्कि अपने फैंस को भी इस मुहिम से जोड़ रही है।

मेट्रो का सफर: फ्रैंचाइजी प्रशंसकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती है। मैच टिकट के जरिए बेंगलुरु मेट्रो में सफर की सुविधा दी जा रही है।

कार्बन ऑडिट: टीम मैच के दौरान प्रशंसकों के आने-जाने के तरीकों और उससे होने वाले उत्सर्जन का डेटा भी जुटाती है, ताकि भविष्य में इसे और कम किया जा सके।

शानदार फॉर्म में है RCB

मैदान के बाहर की इस नेक पहल के साथ-साथ मैदान के अंदर भी RCB का जलवा बरकरार है। IPL 2026 में अब तक खेले गए 5 मैचों में से 4 जीतकर टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला न केवल पर्यावरण के संदेश के लिए, बल्कि पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए भी RCB के लिए बेहद अहम है। अगर दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में आरसीबी को जीत मिलती है, तो अंक तालिका में टॉप स्थान मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+