IPL 2026: कैमरन ग्रीन के 25 करोड़ से वापस पैसा लेगी BCCI, नीलामी के तुरंत बाद लिया बड़ा फैसला
IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल की मिनी-नीलामी ने उस समय सनसनी मचा दी जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए ₹25.2 करोड़ की अविश्वसनीय बोली लगाई। यह बोली न केवल नीलामी की अब तक की सबसे महंगी बोली थी, बल्कि इसने उन्हें IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बना दिया।
हालांकि इस रिकॉर्ड तोड़ खरीद के बावजूद ग्रीन की जेब में पूरे ₹25.2 करोड़ नहीं जाएँगे। बीसीसीआई (BCCI) के एक अप्रत्याशित नियम के चलते कैमरन ग्रीन को अपनी टीम KKR से सिर्फ ₹18 करोड़ मिलेंगे।

इस स्थिति के पीछे बीसीसीआई द्वारा लाया गया एक नियम है. मिनी-ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी पर बोली चाहे जितनी भी लगे, उस खिलाड़ी की अधिकतम फीस ₹18 करोड़ से अधिक नहीं हो सकती। यह ₹18 करोड़ की सीमा पिछली मेगा-नीलामी से पहले रिटेन किए गए शीर्ष भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित उच्चतम स्लैब के बराबर रखी गई है।
भले ही कैमरन ग्रीन को सिर्फ ₹18 करोड़ मिलें, लेकिन KKR के पर्स से पूरे ₹25.2 करोड़ काटे जाएँगे। यह फ्रेंचाइजी के पर्स पर बोली गई राशि का पूरा बोझ डालेगा, राशि चली जाएगी लेकिन प्लेयर और टीम दोनों को पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।
IPL 2026 Mini Auction: ग्रीन के बचे हुए पैसे का क्या होगा
कैमरन ग्रीन की बोली और उनकी वास्तविक कमाई के बीच का यह ₹7.2 करोड़ का बड़ा अंतर सीधे BCCI के प्लेयर वेलफेयर फंड (Player Welfare Fund) में जमा किया जाएगा। इस फंड का उपयोग क्रिकेट और खिलाड़ियों के कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाता है।
IPL 2026 Mini Auction: बड़ी बिड की पहले से थी संभावना
KKR ने कैमरन ग्रीन को खरीदने के लिए रिकॉर्ड तोड़ कीमत चुकाई है, लेकिन BCCI ने एक सख्त नियम के तहत उनकी वास्तविक कमाई को नियंत्रित कर दिया है, जिससे इस नीलामी में एक नया वित्तीय आयाम जुड़ गया है। कैमरन ग्रीन के ऊपर इतनी बड़ी बोली लगने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications