IPL 2026: CSK किन प्लेयर्स को करेगी रिटेन? सुरेश रैना ने 3 नामों को लेकर किया बड़ा खुलासा
IPL 2026: आईपीएल रिटेंशन लिस्ट की चर्चा इस समय सर्वाधिक हो रही है और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर फैन्स की उत्सुकता का कोई ठिकाना नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन फिर से मैदान पर उतरेंगे। इससे चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। इस बीच रिटेंशन वाले प्लेयर्स को लेकर सुरेश रैना ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सुरेश रैना ने चेन्नई के रिटेंशन को लेकर अहम बात कही और तीन नामों का जिक्र किया है। रवीन्द्र जडेजा को संजू सैमसन के साथ ट्रेड करने की खबरें चल रही हैं। जडेजा का इन्स्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो गया है। रैना के मुताबिक तो जडेजा को रिटेन करना चाहिए।

सुरेश रैना ने क्या कहा?
जियोस्टार पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को निश्चित रूप से रिटेन करना चाहिए। वह इस साल खेल रहे हैं, तो टीम में होने चाहिए। कप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ को ही रहना चाहिए। इसके बाद रैना ने जडेजा का जिक्र भी किया।
रैना ने कहा कि रवीन्द्र जडेजा को फिर से रिटेन करना चाहिए। वो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने सालों से टीम के लिए बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए 'सर रवीन्द्र जडेजा' का टीम में होना जरूरी है।
जडेजा इन्स्टाग्राम से गायब
हालांकि जडेजा को संजू सैमसन के साथ ट्रेड करने की अफवाहें तेजी से फैली हैं। उनको राजस्थान रॉयल्स में लेकर जाने का प्रयास किया जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। जडेजा ने अपना इन्स्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। वह बिल्कुल चुप हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि टीम ने संजू सैमसन में दिलचस्पी दिखाई है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से फ़िलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है। ट्रेड को लेकर राजस्थान रॉयल्स के जवाब का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications