Jasprit Bumrah पर भड़के सुनील गावस्कर, LIVE मैच में लगाई क्लास, बोले- ऐसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं!

Sunil Gavaskar vs Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए कुछ भी सही नहीं घट रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे बुमराह अब अपनी एक पुरानी कमजोरी नो-बॉल के कारण दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में बुमराह की बार-बार पैर लाइन से बाहर निकालने की आदत पर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का गुस्सा फूट पड़ा।

बुमराह पर फूटा गावस्कर का गुस्सा (Sunil Gavaskar vs Jasprit Bumrah)

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने तीन बार नो-बॉल फेंकी। सबसे बड़ी गलती 14वें ओवर में हुई जब उन्होंने हिम्मत सिंह को आउट कर दिया था, लेकिन पैर लाइन के बाहर होने के कारण अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। इसके बाद हिम्मत सिंह ने 40 रनों की पारी खेल डाली। लाइव कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझसे मत कहिए कि बुमराह ने फिर नो-बॉल फेंकी है। यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

Sunil Gavaskar 1

फॉर्म में नहीं है बुमराह

गावस्कर ने आगे कहा कि आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, वाइड बॉल समझ में आती है लेकिन नो-बॉल नहीं। जब कैमरा मुंबई के कोच महेला जयवर्धने और बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा की ओर मुड़ा तो गावस्कर ने तंज कसते हुए कहा कि हां बॉलिंग कोच, यह एक बड़ी समस्या है। जसप्रीत बुमराह, जिन्हें दुनिया का सबसे घातक गेंदबाज माना जाता है, इस सीजन में अपनी लय पूरी तरह खो चुके हैं।

लगातार हो रही है बुमराह से गलती

यह बुमराह के आईपीएल करियर का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। विकेट न मिल पाने का दबाव उनकी लाइन और लेंथ पर साफ दिख रहा है, जिसका सीधा असर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण पर पड़ा है। टी20 क्रिकेट में एक नो-बॉल न केवल विपक्षी टीम को अतिरिक्त रन देती है, बल्कि फ्री-हिट के रूप में एक बड़ा मौका भी सौंपती है। बुमराह द्वारा हिम्मत सिंह को मिले जीवनदान ने मैच का रुख बदल दिया। अगर वह नो-बॉल न होती, तो लखनऊ का स्कोर कम रह सकता था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी से ऐसी बुनियादी गलतियों की उम्मीद नहीं की जाती।

मुंबई इंडियंस पहले ही अंक तालिका में पिछड़ चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज का फॉर्म में न होना आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिहाज से भी चिंता का विषय है। बुमराह को न केवल अपनी गति बल्कि अपने अनुशासन (लाइन कंट्रोल) पर भी काम करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+