सुनील गावस्कर ने BCCI से की बड़ी मांग, IPL मैचों में बर्बाद होते टाइम को लेकर निकाली भड़ास

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2026 के दौरान मैचों के जरुरत से ज्यादा लंबा खिंचने पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट का असली रोमांच उसकी रफ्तार में है, लेकिन वर्तमान सीजन में मैचों का चार घंटे से भी अधिक समय तक चलना दर्शकों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है।

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ मुकाबला करीब साढ़े चार घंटे तक चला, जिसे गावस्कर ने एक चिंताजनक संकेत माना है। गावस्कर ने बीसीसीआई को लिखे अपने सुझावों में खेल के मैदान की गरिमा और समय की पाबंदियों पर विशेष जोर दिया है।

sunil gavaskar

सुनील गावस्कर का अहम सुझाव

उन्होंने मैदान के भीतर बाहरी लोगों के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकने की मांग की है। उनका तर्क है कि अक्सर देखा जाता है कि खेल के दौरान अतिरिक्त खिलाड़ी छोटी-छोटी बातों पर या बाउंड्री पर तैनात फील्डर को पानी देने के बहाने मैदान में घुस आते हैं। गावस्कर के अनुसार मैदान एक पवित्र स्थान है जहां केवल खेल रहे खिलाड़ियों और अंपायरों को ही होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि रणनीतिक समय अंतराल यानी स्ट्रैटेजिक टाइम-आउट के दौरान भी कोचिंग स्टाफ और रिजर्व खिलाड़ियों की भीड़ मैदान पर नहीं होनी चाहिए। समय की बचत के लिए गावस्कर ने एक बहुत ही व्यावहारिक बदलाव का सुझाव दिया है।

क्या है फ़िलहाल नियम

वर्तमान नियमों के अनुसार नए बल्लेबाज के आने के लिए दो मिनट का समय निर्धारित है। गावस्कर का कहना है कि चूंकि अब सभी बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम के बजाय मैदान के ठीक बाहर डगआउट में बैठते हैं, इसलिए इस समय को घटाकर एक मिनट कर देना चाहिए। यदि कोई बल्लेबाज इस समय सीमा के भीतर स्ट्राइक लेने के लिए तैयार नहीं होता है, तो चेतावनी के बाद विपक्षी टीम को पेनल्टी रन दिए जाने चाहिए।

मैदान में अनावश्यक एंट्री को बैन करने की मांग

दिग्गज क्रिकेटर ने महान कमेंटेटर रिची बेनो की बात को दोहराते हुए कहा कि मैदान पर उन लोगों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए जिनका खेल से सीधा संबंध नहीं है। इसमें उन्होंने उन पदाधिकारियों और कमेटी सदस्यों का भी जिक्र किया जो पास होने के नाते सीमा रेखा पार कर मैदान में टहलते रहते हैं। गावस्कर को उम्मीद है कि बीसीसीआई इन बदलावों पर गंभीरता से विचार करेगा ताकि आईपीएल अपने मूल और रोमांचक स्वरूप को बरकरार रख सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+