धोनी-रोहित के राज में भी सलामत है सचिन की बादशाहत! IPL इतिहास का वो रिकॉर्ड, जो कोई नहीं तोड़ सका?

Sachin Tendulkar Record: आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके ही घर अरुण जेटली स्टेडियम में बुरी तरह से हराया। महज 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवर (39 गेंद) में मैच जीतकर आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत (बची हुई गेंदों के लिहाज से) दर्ज की। बेंगलुरु ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीता और 81 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar Record)

आरसीबी की इस तूफानी जीत के बावजूद सबसे तेज रन चेज का रिकॉर्ड आज भी मुंबई इंडियंस के नाम है। साल 2008 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 68 रनों का लक्ष्य महज 5.3 ओवर में हासिल कर लिया था। 18 साल बीत जाने के बाद भी मास्टर ब्लास्टर का यह कप्तानी रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सका है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान धोनी-कोहित जैसे दिग्गज भी सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे। दिल्ली की बल्लेबाजी के ताश के पत्तों की तरह बिखरने के पीछे आरसीबी के तेज गेंदबाजों का हाथ रहा।

Sachin Tendulkar 1

आरसीबी ने किया कमाल का प्रदर्शन

हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और दिल्ली के टॉप ऑर्डर को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया। अनुभवी भुवी ने 3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी। दिल्ली की पूरी टीम 16.3 ओवरों में महज 75 रनों पर सिमट गई। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने आक्रामक रुख अपनाया। देवदत्त पादिक्कल (34*) और विराट कोहली (23*) ने मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

कोहली ने IPL करियर में पूरे किए 9,000 रन

कोहली ने इसी पारी के दौरान अपने आईपीएल करियर के 9,000 रन भी पूरे किए, जो इस ऐतिहासिक रात के लिए सोने पर सुहागा रहा। दिल्ली कैपिटल्स की यह हार उनकी तकनीकी खामियों से ज्यादा मेंटल ब्लॉक को बताती है। घरेलू मैदान पर 75 रन पर ऑलआउट होना किसी भी प्रोफेशनल टीम के लिए स्वीकार्य नहीं है। वहीं, आरसीबी ने यह दिखा दिया है कि वे एक बार फिर ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। वहीं अब दिल्ली के लिए प्लेऑफ के समीकरण लगभग नामुमकिन हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+