RR vs MI Playing 11: क्या राजस्थान रॉयल्स की हैट्रिक रोक पाएगी सूर्या की पलटन? हार्दिक की वापसी पर आ गया अपडेट

IPL 2026, RR vs MI Playing 11, Match Preview: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने जा रही है। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस समय सातवें आसमान पर है, जिसने अपने शुरुआती दोनों मैचों में चेन्नई और गुजरात जैसी दिग्गजों को हराकर जीत की हैट्रिक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी के लिए छटपटा रही है।

राजस्थान के लिए युवा वैभव सूर्यवंशी 'एक्स-फैक्टर' साबित हो रहे हैं, जबकि मुंबई को उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम का बैलेंस फिर से पटरी पर लौटेगा। आइए आज के मैच की संभावित प्लेइंग-11 और रणनीति पर एक नजर डालते हैं।

rajasthan royals vs mumbai indians

मुंबई के लिए बड़ी राहत

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सुखद खबर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर है। वायरल बुखार के कारण पिछला मैच मिस करने वाले हार्दिक अब पूरी तरह फिट हैं और टीम के मुख्य ऑलराउंडर के तौर पर वापसी करेंगे। हालांकि, टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में ही रहेगी।

बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने पुष्टि की है कि हार्दिक ने नेट्स पर घंटों पसीना बहाया है। हार्दिक के आने से मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी, जिसकी कमी पिछले मैच में साफ खली थी। मुंबई के लिए चुनौती उनका 'अवे रिकॉर्ड' है; 2023 के बाद से घर से बाहर उनका प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है।

क्या है राजस्थान की ताकत?

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि उनके कप्तान रियान पराग अपने घरेलू मैदान गुवाहाटी में टीम की अगुवाई कर रहे हैं। प्रदर्शन कोच सिद्धार्थ लाहिड़ी ने साफ किया है कि टीम का फोकस व्यक्तिगत रिकॉर्ड के बजाय 'स्मार्ट क्रिकेट' पर है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी पावरप्ले में विस्फोटक शुरुआत दे रही है। गुवाहाटी का मैदान राजस्थान का दूसरा घर है और यहां की परिस्थितियों का फायदा कप्तान पराग बखूबी उठाना जानते हैं। जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई की धारदार गेंदबाजी मुंबई के सितारों की परीक्षा लेगी।

RR vs MI Head to Head: दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास की टक्कर कुछ इस प्रकार है:

  • कुल मैच: 31
  • मुंबई इंडियंस की जीत: 16
  • राजस्थान रॉयल्स की जीत: 14
  • बेनतीजा: 01
  • पिछले मुकाबले: 2024 में राजस्थान ने मुंबई पर दबदबा बनाया था, जबकि 2025 में मुंबई ने जोरदार पलटवार किया था।

मैच के अहम आंकड़े और फैक्ट्स

  • संदीप का 'रो-सूर्या' जाल: संदीप शर्मा ने टी20 में रोहित शर्मा को 5 बार और कप्तान सूर्यकुमार यादव को 4 बार आउट किया है।
  • बुमराह बनाम हेटमायर: जसप्रीत बुमराह ने हेटमायर को 23 गेंदों में 6 बार आउट किया है और केवल 17 रन दिए हैं।
  • अनोखा रिकॉर्ड: राजस्थान रॉयल्स आठवीं बार सीजन के शुरुआती दो मैच जीतने में सफल रही है, जो एक लीग रिकॉर्ड है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (संभावित): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

  • इंपैक्ट प्लेयर: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (संभावित): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा

  • इंपैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+