'तुम तो जवान लड़के लग रहे हो', नीता अंबानी की बात सुन 'शर्मा' गए शर्मा जी, हिटमैन का क्यूट अंदाज वायरल

IPL 2026 Rohit Sharma: आईपीएल 2026 के महाकुंभ का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) इन दिनों वानखेड़े स्टेडियम में पसीना बहा रही है। इसी बीच टीम की मालकिन नीता अंबानी के प्रैक्टिस सेशन में पहुंचने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इस दौरान एक बेहद हल्का-फुल्का और दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

नीता अंबानी ने की रोहित शर्मा की तारीफ (IPL 2026 Rohit Sharma)

प्रैक्टिस के बीच नीता अंबानी ने स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की चुटकी लेते हुए एक ऐसी टिप्पणी की, जिसे सुनकर 'हिटमैन' अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाए और शर्मा गए। ट्रेनिंग सेशन के दौरान जब नीता अंबानी खिलाड़ियों से बातचीत कर रही थीं। तब उन्होंने रोहित शर्मा को देखते ही मजाकिया अंदाज में कहा कि रोहित, मैंने तुम्हें पहचाना ही नहीं, तुम तो बिल्कुल एक जवान लड़के की तरह लग रहे हो।

IPL 2026 1

रोहित शर्मा को आई शर्म

नीता अंबानी की इस अचानक आई तारीफ और कमेंट पर रोहित शर्मा पूरी तरह से क्लीन बोल्ड हो गए। वे कुछ पल के लिए ठिठक गए और फिर खिलखिलाकर मुस्कुराने लगे। टीम के अन्य खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ भी इस ब्लशिंग मोमेंट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट से पहले टीम मालिकों का खिलाड़ियों के बीच पहुंचना टीम स्पिरिट के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

मुंबई इंडियंस के पास खिताब जीतने का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस का पिछला कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन 2026 के सीजन से पहले टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है। मुंबई इस सीजन अपना पहला मैच 29 मार्च यानी रविवार को केकेआर के खिलाफ खेलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+